
किसानों को भुगतान के लिए 225 करोड़ रुपए के इपीओ जारी
बालाघाट. जिले में जैसे-जैसे समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की तिथि नजदीक आते जा रही है, वैसे-वैसे धान बिक्री के लिए किसान केन्द्रों तक पहुंच रहे हैं। किसानों से अभी तक ३१ लाख ८० हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जबकि किसानों को 90 करोड़ 64 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। वहीं 25.20 लाख क्विंटल धान का परिवहन भी कर दिया गया है। बावजूद इसके केन्द्रों में धान की बिक्री के लिए किसानों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। दरअसल, किसानों को समय पर एसएमएस नहीं मिलने के कारण किसान अब एक साथ केन्द्रों तक पहुंच रहे हैं। जिसके कारण किसानों की संख्या अधिक नजर आने लगी है।
जिला विपणन अधिकारी देवेन्द्र यादव ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए जिले में 193 केन्द्र बनाए गए है। इनमें से 13 केन्द्र महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किए जा रहे है। समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के लिए जिले के १ लाख 15 हजार 698 किसानों का पंजीयन किया गया है। चालू सीजन में 5 जनवरी तक जिले में 65 हजार किसानों से 31 लाख 80 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से 25 लाख 20 हजार क्विंटल धान का खरीदी केन्द्रों से गोदामों में परिवहन कराया जा चुका है। धान के परिवहन के साथ ही किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है।
विपणन अधिकारी यादव ने बताया कि खरीदी केन्द्रों से गोदाम में धान पहुंचने के साथ ही उनके भुगतान की स्वीकृति जारी की जा रही है। 5 जनवरी तक 11 लाख 60 हजार क्विंटल धान के भुगतान की स्वीकृति जारी कर दी गई है और किसानों को 225 करोड़ 4 लाख रुपए के भुगतान के लिए इपीओ जारी किए जा चुके है। इपीओ जारी होने के साथ ही किसानों के बैंक खाते में इ-पेमेंट से राशि जमा कराई जा रही है। अब तक ९ हजार किसानों को 80 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य बदस्तूर जारी है। बैंक के प्रभारी सीईओ राजीव सोनी ने बताया कि 6 जनवरी को जिले की दूरस्थ क्षेत्र खरीदी केंद्र सोनगुड्डा, बिठली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी बैंक मुख्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संस्था प्रबन्धक आरएस धुर्वे, खरीदी केंद्र प्रभारियों व उपस्थित कर्मचारियों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन की नीति निर्देशो के अनुरूप किए जाने निर्देशित किया गया। राजीव सोनी प्रभारी सीईओ ने बताया कि 6 जनवरी को राकेश असाटी विपणन अधिकारी बैंक मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कि 70 हजार 109 किसानों से 33 लाख 46 हजार 696 क्विंटल धान की खरीदी की गई है जिसकी राशि 649 करोड़ 25 लाख है।
Published on:
07 Jan 2022 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
