1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Events-मंत्री पटेल ने चंदन, कास नदी के उद्गम स्थल में किया पूजन-अर्चन

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कटंगी और वारासिवनी जनपद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कटंगी जनपद में अम्बा माई स्थित चंदन नदी और वारासिवनी में रमरमा में कास नदी के उद्गम स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालाघाट/वारासिवनी/कटंगी. प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास […]

2 min read
Google source verification
नदी के उद्गम स्थल

कास नदी के उद्गम स्थल में पूजन-अर्चन

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कटंगी और वारासिवनी जनपद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कटंगी जनपद में अम्बा माई स्थित चंदन नदी और वारासिवनी में रमरमा में कास नदी के उद्गम स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बालाघाट/वारासिवनी/कटंगी. प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कटंगी और वारासिवनी जनपद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कटंगी जनपद में अम्बा माई स्थित चंदन नदी और वारासिवनी में रमरमा में कास नदी के उद्गम स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों स्थलों पर उन्होंने सरपंच, पंच और ग्रामीण जनों से कहा कि जो भी पंचायतें पौधे मांगे उन्हें पौधे दिए जाएंगे। लेकिन पौधे जिंदा रखने की गारंटी उन्हें देना होगी। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रारंभ करने के विषय में कहा कि आज की आवश्कयता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आचार संहिता के बीच इस अभियान को प्रारंभ किया। 5 से 16 जून तक का अभियान जागरण का अभियान है। अब इस अभियान का वास्तविक समय आने वाला है। आगामी बारिश में हर एक नागरिक अपना उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए एक पौधा लगाकर उसे जिदंगी देकर पूरा कर सकता है।
कटंगी की चंदन नदी और वारासिवनी में रमरमा नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद की 81 पंचायतों के सरपंच व पंचों से पौधों को जीवन देने का आव्हान किया। चंदन नदी उद्गम स्थल पर उन्होंने नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण भी किया। इस दौरान नव निर्वाचित सांसद भारती पारधी, कटंगी विधायक गौरव पारधी ने भी संबोधित किया। पौधरोपण कर जल संरक्षण के लिए आव्हान किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, जिपं सीईओ डीएस रणदा, एएसपी विजय डाबर, एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, श्रम पदाधिकारी दामिनी सिंह, जनपद सीईओ दिनेश कर्पे, नपा अध्यक्ष बड्डू ठाकुर, जनपद अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख, सरपंच प्रेमलता सहित अन्य मौजूद रहे।
मंत्री पटेल ने कहा कि नदियां सिर्फ पानी या जल का स्रोत नहीं है। नदियां प्रारंभ से सभ्यताओं और संस्कृतियों की वाहक रही है। एक नदी के खत्म होने से सिर्फ नदी नहीं बल्कि सभ्यता समाप्त हो जाती हैं। नदियों के सहारे पीढियां पनपी है। अब भविष्य को संवारना है तो हमें हमारे जीवन मे पौधे लगाने और उन्हें जिंदा रखने की परंपरा अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि नदियों के उद्गम स्थलों तक पहुंचने का उनका यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। रमरमा में आयोजित कार्यक्रम में वारासिवनी विधायक विवेक पटेल, पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने भी संबोधित किया।