1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन क्विज स्पर्धा में जवाहर नवोदय विद्यालय रहा प्रथम विजेता

मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा शनिवार को क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में जिले के  1१७ टीमों के ३५१ प्रतिभागी हिस्सा लिया।

2 min read
Google source verification
Quiz Comptition

Quiz Comptition

बालाघाट. मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा शनिवार को क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह स्पर्धा शिक्षा विभाग व बालाघाट टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित की गई। कक्षा 9 वीं से १२वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह स्पर्धा शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में हुई। स्पर्धा में बच्चों ने सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा दी। इसके बाद दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक मल्टी मीडिया क्विज प्रतियोगिता हुई।
११७ टीमों ने लिया हिस्सा
इस स्पर्धा में जिले के अलग-अलग शासकीय व अशासकीय विद्यालयों से 1१७ टीमों के ३५१ प्रतिभागी हिस्सा लिया। प्रथम पाली के बाद बच्चों को दोपहर १२ से २.३० बजे तक विराम दिया गया। दोपहर २.३० बजे से सभी बच्चों को एक साथ हाल में बैठाकर परिणाम की घोषणा की गई।
इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी शालाओं में कक्षा ९वीं से १२वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपने राज्य के बारे में विस्तृत जानकारी और पर्यटन स्थल के प्रति जागरुकता लाना है। स्पर्धा के लिए जिले में पर्यवेक्षक के रुप में मप्र टूरिज्म बोर्ड के एआरएस बघेल और अशोक ऐड़े पहुंचे थे। बालाघाट टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल से विकास रघुवंशी, रवि पालेवार, डॉ. अंकित असाटी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के प्राचार्य आरके लटारे, विनय राहंगडाले, क्विज मास्टर अरविंद मते और सहायक क्विज मास्टर पूनम मिश्रा ने स्पर्धा को संपन्न कराया।
विजेता टीम के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
जानकारी के अनुसार इस स्पर्धा में २०० अंको के साथ नवोदय विद्यालय वारासिवनी की बारसिंगा टीम प्रथम स्थान पर रही। जबकि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा की लांजी किला टीम १७० अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। शासकीय हाईस्कूल बकोड़ा की गांगुलपारा टीम ने १५५ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा शासकीय कन्या उमावि भंडेरी की टीम चौथे, एकलव्य आदर्श विद्यालय उकवा पांचवे और शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा की टीम छटवें स्थान पर रही। विजेता टीम के प्रतिभागियों को जिपं सीईओ मंजूषा राय, प्रभारी डीईओ बीआर गेडाम, लोनिवि ईई आरपी ठाकरे के हस्ते प्रमाण पत्र और पर्यटन निगम द्वारा जारी कूपन प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित प्रथम तीन टीम भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पर्यटन स्पर्धा में शामिल होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Story Loader