
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम।
बालाघाट-सिवनी तक फोरलेन का निर्माण होगा। यह घोषणा सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। रविवार को बालाघाट प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि उपज मंडी परिसर इतवारी गंज में आयोजित सावन महोत्सव में शामिल हुए।
बालाघाट. बालाघाट-सिवनी तक फोरलेन का निर्माण होगा। यह घोषणा सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। रविवार को बालाघाट प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि उपज मंडी परिसर इतवारी गंज में आयोजित सावन महोत्सव में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बहुत जल्द सिवनी के अंदर 300 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा। इसी साल प्रदेश को 3 नए मेडिकल कॉलेज मिलने वाले है। आने वाले साल तक प्रदेश में 25 मेडिकल हो जाएंगे। इसी वर्ष से प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर चलाए जाएंगे। इस तरह सरकार 37 मेडिकल कॉलेजों का संचालन करेगी। प्रदेश के 6 प्रायवेट मेडिकल कॉलेज को जोड़ दिया जाए तो राज्य में 43 कॉलेज हो जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने जनजातीय वर्ग के विकास के लिए भी बेहतर कार्य किए। जनजाति वर्ग के विकास के लिए 40 हजार 508 करोड़ का प्रावधान किया। ये पिछली बार के बजट से 25 प्रतिशत अधिक है। पीएम जनमन योजना के तहत आवास के लिए 450 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। 7 हजार 3 सौ पृथक से मकान बनाने का कार्य किया है। बैगा बसाहटों में समस्याएं अनेक हैं। विभाग के माध्यम से उनका समाधान किया जाएगा। विभाग के माध्यम से बैगा बसाहटों में 19 नई सडक़ों का निर्माण किया जाएगा। 4500 से अधिक घरों में नलों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। तेंदुपत्ता में 1000 रुपए का बोनस देकर 4000 रुपए मानक बोरा किया है। आने वाले समय में इसे और बढ़ाने के प्रयास होंगे। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को भी गिनाया।
10 अगस्त को होगा बड़े पैमाने में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार सबसे अलग होता है। प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व जोरशोर से मनाएंगे। यह आयोजन 10 अगस्त तक चलेगा। 10 अगस्त को पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आयोजन होगा। सभी जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। 10 तारिख को ही बहनों के खाते में 1250 रुपए के साथ 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 19 तारिख के दिन जब बहन अपने भाई को राखी बांधेगी, तिलक लगाएंगी तो उनके माथे पर अपने आप तिलक लग जाएगा। प्रदेश में 1 करोड़ 49 लाख बहने हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया गया। प्रदेश में पहले मकर संक्रांति, गुड़ी पाड़वा पर्व मनाया जा चुका है। अब रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने नारी सशक्तिकरण के बारे में अनेक जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान ही स्वसहायता समूह की महिलाओं ने 51 फीट की राखी मुख्यमंत्री को भेंट की। वहीं आयोजन स्थल के ऊपरी भवन में मुख्यमंत्री ने बहनाओं से राखी भी बंधवाई।
Published on:
05 Aug 2024 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
