26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Purnima-मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना तो स्कूलों में गुरुजनों का किया सम्मान

गुरुपूर्णिमा पर्व पर जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। मंदिरों में जहां पूजा अर्चना की गई। वहीं स्कूलों में गुरुजनों का सम्मान किया गया। इतना ही नहीं विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण कर यह पर्व मनाया। बालाघाट. गुरुपूर्णिमा पर्व पर जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। मंदिरों में जहां पूजा अर्चना की गई। वहीं स्कूलों में […]

2 min read
Google source verification
गुरुपूर्णिमा

गुरुजनों का सम्मान करते शिक्षक।

गुरुपूर्णिमा पर्व पर जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। मंदिरों में जहां पूजा अर्चना की गई। वहीं स्कूलों में गुरुजनों का सम्मान किया गया। इतना ही नहीं विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण कर यह पर्व मनाया।

बालाघाट. गुरुपूर्णिमा पर्व पर जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। मंदिरों में जहां पूजा अर्चना की गई। वहीं स्कूलों में गुरुजनों का सम्मान किया गया। इतना ही नहीं विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण कर यह पर्व मनाया।
उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ गुरुजनों का सम्मान
स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेनि प्राचार्य आरके लटारे, रिटायर्ड व्याख्याता एचआर पटले, एमडी ऐड़े, बीएल राणा बतौर अतिथि शामिल हुए। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थी ने गुरुजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम मिश्रा और आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केएल लिल्हारे ने किया। सम्मान समारोह के बाद उपस्थितजनों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाला परिसर में पौधारोपण किया।
सीएम राइज विद्यालय में किया पूजन-वंदन
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाघाट शहर के सीएम राइज शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती विद्यालय में सेवारत शिक्षकों ने गुरुजनों का पूजन-वंदन कर सम्मान किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना, गुरुवंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने अपने गुरु एलसी जैन सेनि प्रोफेसर, आरपी ज्योतिषी, बीएन सोनी का स्वागत किया। शाल-श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया। उपप्राचार्य साजिद मोहिस, आशीष श्रीवास्तव, लोकेश मेश्राम, मुकेश कुमार बिसेन, वायआर मस्करे ने उपस्थित गुरुवरों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर व तिलक-वंदन किया। इस अवसर पर गुरुजनों ने गुरु की महत्ता पर अपने विचार रख विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। गुरु-शिष्य परंपरा पर आयोजित निबंध, लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गुरुओं के हस्ते प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
योग आयोग समिति ने किया योग गुरुओं का सम्मान
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योग आयोग समिति बालाघाट के अध्यक्ष तपेश असाटी ने योग गुरुओं का सम्मान किया। समिति अध्यक्ष तपेश असाटी ने कहा योग के प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं आएगी। जिले को स्वस्थ रखने के लिए नगर में विभिन्न योग के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। नवंबर माह में 10000 लोगों का एक बड़ा कार्यक्रम योग का किया जाएगा। योग गुरु दशरथ बिसेन ने कहा की योग के माध्यम से असाध्य रोगों को भी दूर किया जा सकता है। हम लगातार योग अभ्यास कर के शरीर को सुडौल व स्वास्थ्य बना सकते हैं। इस अवसर पर योग गुरु दशरथ बिसेन, अर्जुन सनोडिय़ा, राजकुमार सरोदे, संतोष अग्रवाल, लक्ष्मीकांत गोधे, अनसूईया गजभिए, पूजा परमार, जुहिता परमार, किरण बिसेन , निशा टांक, एचआर पटले का सम्मान किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने किया पौधरोपण
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने गुरुपूर्णिमा को हरियाली महोत्सव के रुप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजाति के तीन सैकड़ा पौधों को मोती गार्डन परिसर में रोपा। इस कार्य में नगर पालिका परिषद बालाघाट का भी सहयोग रहा। वहीं इस मियावाकी वन क्षेत्र का नाम श्री श्री वाटिका रख गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसके पूर्व संस्था सदस्यों ने योग, सुदर्शन क्रिया व ध्यान किया। प्रशिक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरुपूर्णिमा को हरियाली महोत्सव के रुप में मनाया गया।