21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Inspection-कलेक्टर ने मत्स्य प्रक्षेत्र, पंप हाउस का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को मत्स्य प्रक्षेत्र गर्रा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्रों के बारे में जानकारी ली। गर्रा स्थित इस प्रक्षेत्र की पूरी कार्य प्रणाली और केंद्र में तैयार किए जाने वाले बीज, उनके वितरण की पूरी प्रक्रिया जानी। बालाघाट. कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार […]

2 min read
Google source verification
निरीक्षण

कलेक्टर ने मत्स्य प्रक्षेत्र, पंप हाउस का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को मत्स्य प्रक्षेत्र गर्रा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्रों के बारे में जानकारी ली। गर्रा स्थित इस प्रक्षेत्र की पूरी कार्य प्रणाली और केंद्र में तैयार किए जाने वाले बीज, उनके वितरण की पूरी प्रक्रिया जानी।

बालाघाट. कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को मत्स्य प्रक्षेत्र गर्रा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्रों के बारे में जानकारी ली। गर्रा स्थित इस प्रक्षेत्र की पूरी कार्य प्रणाली और केंद्र में तैयार किए जाने वाले बीज, उनके वितरण की पूरी प्रक्रिया जानी।

बारिश पूर्व ही ब्रीडिंग कराए जाने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मत्स्य प्रक्षेत्र जिले के अच्छे प्रक्षेत्रों में से एक है। इसे अपडेट करें। यह नदी के पास स्थित होने से इसका फायदा उठाए। बारिश पूर्व ही ब्रीडिंग कार्य मे जुट जाएं। इस कार्य मेें आवश्यक होने पर वारासिवनी नपा का सहयोग भी ले। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा को मत्स्य प्रक्षेत्र में जल प्रदाय के लिए वाटर मोटर वाटर पाइप लाइन सुव्यवस्थित कर मत्स्य ब्रीडिंग कार्य प्रांरभ की गतिविधियों पर प्रतिदिन निरीक्षण करने निर्देश दिए। केंद्र में उपयोग में लिए जाने वाले पानी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य प्रक्षेत्र की वाटर पंप अपडेट कर वर्षा से पूर्व मत्स्य बीज का ब्रीडिंग कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र मुरझड़ और गर्रा में किया जाता है। जबकि बैहर, मोती तालाब बालाघाट, तिरो?ी और बम्हणवाड़ा लांजी में बने केंद्रों पर संवर्धन का कार्य किया जाता है। जिला मत्स्य अधिकारी पूजा रोडगे ने बताया कि प्रति वर्ष जिले में 25 करोड़ मत्स्य बीज तैयार होते है। गर्रा के इस केंद्र से 2 करोड़ बीज तैयार कर मत्स्य पालन करने वाले किसानों को शासकीय दर पर बीज विक्रय किया जाता है।

नपा वारासिवनी के पंप हाउस का भी लिया जायजा

कलेकटर ने वारासिवनी नगर पालिका अंतर्गत गर्रा वैनगंगा नदी पर स्थित बने पंप हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही बंजरंग घाट की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पंप हाउस में कार्यरत कर्मचारियो से पानी की पाइप लाइन की जानकारी ली और पानी की सप्लाई को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान वारासिवनी सीएमओ दिशा डेहरिया, मत्स्य प्रभारी वीके मेश्राम व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।