21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यकर्ता सम्मेलन से कांग्रेसियों पर जान फूंक गए कमलनाथ

वारासिवनी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
कार्यकर्ता सम्मेलन से कांग्रेसियों पर जान फूंक गए कमलनाथ

कार्यकर्ता सम्मेलन से कांग्रेसियों पर जान फूंक गए कमलनाथ

बालाघाट. प्रदेश में 15 वर्ष बाद बनी कांग्रेस सरकार को शिवराज सिंह ने ऐसा प्रदेश सौंपा था, जो भ्रष्टाचार, आत्महत्या, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, माफियाराज में नंबर वन था। दिसम्बर 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी। 15 माह का कार्यकाल मिला, जिसमें करीब चार माह आचार संहिता व चुनाव में गुजर गए। शेष करीब साढ़े ग्यारह माह का समय उन्हें कार्य करने के लिए मिला। जिसमें कांग्रेस ने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की सरकार में किसानों को भटकना नहीं पड़ता था। गरीबों को सौ यूनिट तक सस्ते दाम पर बिजली मिल रही थी। यह बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने कही। वे गुरुवार को वारासिवनी के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कमलनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर नई जान फूंक कर गए हैं। सम्मेलन के पूर्व उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा भी की।
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह झूठ बोलने में माहिर है। जब तक वे झूठ नहीं बोलते तब तक उनका भोजन नहीं पचता है। वे बहुत अच्छे कलाकार है। प्रदेश में झूठ, भ्रष्टाचार का शासन है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। किसान भटक रहे हैं। रबी के धान की खरीदी नहीं की जा रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। यदि नौजवानों का भविष्य ही अंधकारमय होगा तो प्रदेश कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैने प्रदेश में सरकार चलाई, लेकिन कोई घोषणा नहीं की। वारासिवनी क्षेत्र की जनता को मंत्रीमंडल में स्थान दिया। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद बालाघाट को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी मिलेगी।