
कायस्थ समाज ने मनाया भगवान चित्रगुप्त का प्रगट उत्सव
बालाघाट. स्थानीय चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रगट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिन्दू मास का प्रथम मास भगवान चित्रगुप्त जी के नाम से जाना जाता है। पुराणों के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन ब्रम्हा जी की काया से सृष्ठि के न्यायाधीश एवं कायस्थों के इष्ठ भगवान चित्रगुप्त प्रगट हुए थे। तभी से भगवान का प्रगट उत्सव मनाया जाता है। बालाघाट में स्थित चित्र गुप्त मंदिर में इस उपलक्ष में 21 अप्रैल को संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया गया था। हवन तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इसके पूर्व नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनुराग जायसवाल द्वारा कायस्थ मंगल भवन हेतु एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ११ रुपए का चेक दान स्वरूप चित्रगुप्त सभा के आनन्द भूषण वर्मा को भेंट किया गया। जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें आपस में मिलजुलकर एक दूसरे का सहयोग करने की आवश्यकता है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ सुनील श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, विध्या भूषण वर्मा, मोहन लाल श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, शिव शंकर वर्मा, अनिल वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, सुबोध वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, अनिमेष खरे, संजय नंदकुमार श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, पृदुम्न श्रीवास्तव, रामचरण खरे, मनोज वर्मा, शुभांक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, रुपेश श्रीवास्तव, नीरज खरे, शिरोमणि श्रीवास्तव, शोभा वर्मा, शोभा वर्मा, किरण वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, छाया रानी वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, आभा वर्मा, अरुणा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव एवं कायस्थ समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
Published on:
24 Apr 2019 05:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
