21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान श्रीराम की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

पदयात्रा कर रामपायली पहुंचे श्रद्धालु, मर्यादित जीवन जीने का लिया संकल्प

2 min read
Google source verification
भगवान श्रीराम की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

भगवान श्रीराम की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

रामपायली. जिले की एतिहासिक पावन नगरी रामपायली में शानदार पांचवें वर्ष में श्रीराम बालाजी ग्राम मंगल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का सुबह 7 बजे से श्रीगणेश हुआ और लोगों ने अपने-अपने ग्रामों से मंगल यात्रा निकालकर ढोल नंगाड़े बैंड बाजों के साथ रामपायली पहुंचे। भगवान श्रीराम की महाआरती कर उनके चरणों में मत्था टेका और सदैव मर्यादित जीवन का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इसके बाद केले के पत्ते में महाप्रसादी का भोग ग्रहण किया गया।
पदयात्रा में 25 ग्रामों से करीब ३५ हजार की तादाद में पदयात्री उत्साह, उमंग और प्रार्थना लेकर रामपायली पहुंचे थे। इस अवसर पर चारों दिशाओं से आने वाली पदयात्रा के पद यात्रियों का आयोजक श्रीराम सेवा समिति व नगर मुस्लिम समाज द्वारा भी जल पिलाकर सत्कार किया गया। यह दृश्य बड़ा ही अलौकिक एवं कौमी एकता की मिसाल पेश करने वाला रहा। इस दौरान खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश भटेरे, विधायक रामकिशोर कावरे, किशोर अमूले, छगन हनवत, मौसम हरिनखेड़े, नरेंद्र शुक्ला, सरपंच वीणा शुक्ला सहित आस-पास के समस्त सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सभी ने आए हुए पद यात्रियों का अपने उद्बोधन में स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि यह पदयात्रा जैविक खेती स्वदेशी भारत के उद्देश्य से निकाली जाती है।
जैविक खेती के लिए किया प्रेरित
इस अवसर पर खनिज मंत्री जायसवाल ने कहा कि जैविक खेती स्वास्थ्य के लिए असरदार होती है। वर्तमान में हम जैविक खेती से प्राप्त अनाज का सेवन नहीं करने के कारण अस्वस्थ हो रहे हैं। इस कारण प्रत्येक व्यक्ति अस्वस्थ महसूस कर रहा है। हमें चाहिए कि जैविक खेती की दिशा में हम अपना अगला कदम सशक्त होकर बढ़ाएं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
नगर एवं तहसील के विभिन्न शासकीय, अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, श्रीराम सहित अन्य देवी देवताओं पर उल्लेखित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसने श्रोताओं का मन मोह लिया। समिति द्वारा इन नन्हे कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सिंह बैस द्वारा किया गया।
दुल्हन की तरह सजाया गया नगर
कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के अलावा नागरिकगणों ने भी रामपायली नगर को दुल्हन की तरह सजाया था। हर घर के सामने मनमोहक रंगोली व स्वागत द्वार लगाए गए थे। पद यात्रियों ने बताया कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष तक पदयात्रा कर वनवास काटा था। जिसका अनुसरण करते हुए हम कुछ किमी. की पदयात्रा कर दूर-दूर से आए हैं। पदयात्रा में शामिल होकर अपने आराध्य भगवान श्रीराम का अनुसरण कर रहे हैं।
इन गांवों से शामिल हुए लोग
श्रीराम बालाजी ग्राम मंगल पदयात्रा जराहमोहगांव, लिंगमारा, वारासिवनी, आरंभा, भेंडारा, अनसेरा, मेंडकी, सिकंदरा, डोंगरमाली, चिचोली, झाडग़ांव, थानेगांव, चिचोली, नवेगांव , उमरवाड़ा, पिपरिया, महदुली, बकोड़ी, कोथुरना, लालपुर, मोहगांव, देवगांव, पिपरिया, सिंगोड़ी, बिटली आदि ग्रामों से हजारों की तादाद में पदयात्री दोपहर ०1 बजे तक पहुंच गए थे। आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार चैनसिंह बैस, महेश खजांची, लाल बहादुर रांहगडाले एवं प्रभात अग्रवाल द्वारा किया गया। इसी तरह सहयोग की प्रतिवर्ष अपेक्षा व्यक्त की।