2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों की हितैषी नहीं है कोई भी पार्टी-शिवकुमार शर्मा

किसान मजदूर बचाव यात्रा पहुंची बालाघाटकटंगी में सभा का हुआ आयोजनबालाघाट से मंडला के लिए रवाना हुई यात्रा

2 min read
Google source verification
08_balaghat_108.jpg


बालाघाट/कटंगी. राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी भोपाल से 3 अक्टूबर को शुरु हुई किसान मजदूर बचाव यात्रा 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कटंगी मुख्यालय पहुंची। इस यात्रा मेें राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के अलावा 13 राज्यों के संयुक्त किसान मोर्चे का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। स्थानीय निजी लॉन में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश राजोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि दत्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, शोभाराम भलावी प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ बहादुर सिसोदिया प्रदेश संगठन मंत्री, मनमोहन रघुवंशी प्रांत अध्यक्ष, गोपाल पाटीदार संगठन मंत्री, मुरार सिंह उत्तराखंड, केएन वीजू केरल, संजय कुमार बिहार, ललिता कुशवाहा झारखंड सहित अन्य मंचासीन रहे। सभा को सभी अतिथियों ने संबोधित किया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को भोपाल से यह यात्रा शुरु की गई है। जो मध्यप्रदेश के 52 जिलों का भ्रमण करेगी। यह यात्रा 40 दिन तक जारी रहेगी। इस यात्रा के दौरान प्रदेश के 15 जिलों में किसान सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे किसानों में जनजागृति आ सके। यात्रा का समापन मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक यह यात्रा भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी के बाद बालाघाट जिले का भ्रमण कर चुकी है। बालाघाट से यह यात्रा मंडला के लिए रवाना हुई।
कक्काजी ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व 3 अक्टूबर 2021 को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन कर रहे थे। किसानों के आंदोलन को समाप्त करने उत्तरप्रदेश के मंत्री के बेटे ने किसानों के ऊपर अपनी गाड़ी चला दी थी। जिससे उस वक्त कुछ किसानों की मृत्यु हो गई थी। इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाते है। इस यात्रा का मुख्य उद्ेदश्य किसानों को जागृत करना है। उन्हें उनके अधिकारों और हक की जानकारी देना है। अभी तक देश में ऐसी कोई भी सरकार नहीं आई है न आगे आएगी जो किसानों की चिंता करती हो। संघ की 166 मांगे है। लोकसभा चुनाव के पहले 2024 में देश की राजधानी में किसानों का एक बड़ा आंदोलन होगा। 1 लाख ट्रैक्टरों के साथ पूरी दिल्ली को घेरने की तैयारी की जा रही है। पहले की सरकार किसानों को मात्र वोट बैंक समझती थी। हमारा मुख्य उद्देश्य किसानों को जागृत कर संगठित करना है और यह बताना है कि प्रदेश में भाजपा के 18 साल 7 महीने की सरकार ने किसानों के लिए क्या किया है। कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार ने किसानों के लिए क्या किया है। दोनों ही सरकारों का रिपोर्ट कार्ड प्रदेश की जनता को बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए वे करीब 70 बार जेल जा चुके है। भाजपा सरकार ने ही उन्हें करीब 30 बार जेल भेज चुकी है। कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है, जिन्होंने उन्हें जेल नहीं भेजा है। उनका कहना है कि जब कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते थे वे भाजपाई होने का आरोप लगाते थे। अब आंदोलन कर रहे हैं तो कांग्रेसी होने का आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश में मंदसोर में गोली कांड में जिस युवक को पुलिस ने कस्टडी पर रखा था, उसके ऊपर दो सिपाहियों ने जमकर मारपीट की थी। जिससे उसकी पसलियां टूट गई थी। गोली कांड में 12 लोग मारे गए थे। इस मामले में जैन आयोग की रिपोर्ट आना थी, जो 6 साल बीतने के बाद भी नहीं आई। उनके उपर भी गोली चली थी उसकी भी रिपोर्ट आज तक नहीं आई। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही।

Story Loader