
gehu kharidi
बालाघाट. किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचौलियो व दलालों के शोषण से बचाने के लिए बालाघाट जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 29 केन्द्र एवं चना की खरीदी के लिए 10 केन्द्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों पर 25 मार्च से 24 मई तक गेहूं एवं चना की खरीदी की गई है। कलेक्टर दीपक आर्य ने सभी खरीदी केन्द्रों पर खरीदे गए गेहूं एवं चने का तेजी से परिवहन कर गोदामों में पहुंचाने तथा किसानों को त्वरित भुगतान करने के निर्देश दिए हंै।
जिला आपूर्ति अधिकारी चौधरी ने बताया कि चालू सीजन में 24 मई तक जिले में 5712 किसानों से 23 करोड़ 24 लाख 53 हजार 597 रुपए का एक लाख 28 हजार 333 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। इसी प्रकार 4123 किसानों से 24 करोड़ 43 हजार 382 रुपए के 51 हजार 957 क्विंटल चना की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। अब तक एक लाख 07 हजार 802 क्विंटल गेहूं का खरीदी केन्द्रों से गोदामों में परिवहन किया जा चुका है। इसी प्रकार 47 हजार 260 क्विंटल चने का खरीदी केन्द्रों से गोदामों में परिवहन किया जा चुका है। किसानों को गेहूं का 1840 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और उस पर 160 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा। इसी प्रकार चने पर किसानों को 4620 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य और उस पर 260 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा।
चालू सीजन में जिले के 10 केन्द्रों पर 59 किसानों से 21 लाख 90 हजार 300 रुपए की 521 क्विंटल सरसों की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है।
रबी विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना एवं सरसो की खरीदी के लिए बालाघाट जिले में कुल 29 हजार 225 किसानों ने अपना पंजीयन कराया गया है। इसमें गेहूं की खरीदी के लिए 15 हजार 847, चना की खरीदी के लिए 13 हजार 188 एवं सरसों की खरीदी के लिए 190 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। चौधरी ने बताया कि गत वर्ष जिले में 5513 किसानों से 13 हजार 924 मिट्रीक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था। जिले में पीडीएस में वितरण के लिए 42 हजार मेट्रिक टन गेहूं की आवश्यकता होती है।
Published on:
24 May 2019 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
