
बालाघाट जिले के परसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी मधु भानु भगत चुनाव जीत गए हैं। मधु को 100992 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के रामकिशोर कांवरे को 75 हजार 44 वोट मिले। तीसरे नंबर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कंकर मुंजारे रहे, जिन्हें 13542 मत मिले।
अति आत्मविश्वास ने डूबोई भाजपा की नैय्या
परसवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के अति आत्मविश्वास ने नैय्या डूबो दी। भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर कावरे चुनाव पूर्व जीत को लेकर काफी आश्वस्त थे। लेकिन चुनाव परिणाम इसके उलट ही आए। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत को 100992 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर कावरे को 75044 मत प्राप्त हुए। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत ने 25948 मतों से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर कावरे को चुनावी शिकस्त दी है।
विकास कार्य भी नहीं आए काम
परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर कावरे ने अनेक विकास कार्य कराए थे। जिसके आधार पर उन्हें चुनाव में जीत मिलने की पूरी संभावना थी। लेकिन क्षेत्र के मतदाताओं ने विकास कार्यों को नजर अंदाज कर कांग्रेस के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। इधर, जीत के बाद कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया।
परसवाड़ा विधान सभा सीट मध्यप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट में से एक सीट मानी जाती है। यहां पर चुनावों के नतीजे हर बार चौंकाने वाले सामने आए हैं। इस हाई प्रोफाइल सीट पर 1998 से अब तक हर बार नए चेहरे को ही मतदाताओं ने अपनी मुहर लगाई है। हर बार बीजेपी-कांग्रेस के लिए तीसरा दल मुसीबत बढ़ा देता है। पिछले चुनाव 2018 में त्रिकोणीय मुकाबला रहा था। 2018 के चुनाव परिणाम परसवाड़ा विधानसभा सीट अपने त्रिकोणीय मुकाबले के लिए जानी जाती है। 17 नवंबर शुक्रवार को परसवाड़ा विधानसभा सीट पर 86.37 फीसदी मतदान हुआ था।
पिछले चुनाव में बीजेर्प, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर रही। इसमें बीजेपी के रामकिशोर कावरे ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के मधु भगत को 9,608 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बीजेपी ने अपने इस इलाके में वर्चस्व बनाए रखा है। 2020 में कांग्रेस की सरकार के गिरने के बाद रामकिशोर कावरे अब शिवराज सरकार में राज्य मंत्री हैं।
मतदाता
2018 के चुनाव पर नजर डालें तो मुकाबला त्रिकोणीय रहा था, लेकिन यहां पर 15 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में बीजेपी के रामकिशोर कावरे को 57, 395 वोट मिले तो, सपा के कंकर मुंजारे को 47,787 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस के मधु भगत को 47,476 वोट मिले। रामकिशोर ने मुंजारे से चुनाव 9,608 मतों के अंतर से जीत लिया। उस समय कुल 2,06,097 वोटर्स थे। कुल वैध वोटों की संख्या 1,70,574 थी। 170574 के साथ यहां पर 82.76 फीसदी मतदान रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सीट पर रामकिशोर कावरे ने 2008 के चुनाव में बीजेपी के जीत का खाता खोला था लेकिन, उन्हें 2013 में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 2018 में वह फिर से विजयी हुए थे। इस इलाके में आबादी की बात करें तो करीब 3 लाख से अधिक वोटर्स हैं, वहीं मतदाताओं में महिला वोटर्स की संख्या 1,09,764 है तो 1,12,068 पुरुष वोटर हैं।
राजनीतिक इतिहास
बालाघाट जिले की क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ी सीट कहे जाने वाली परसवाड़ा सीट पर 1962 से 2018 के बीच के चुनाव में 6 बार कांग्रेस, 3 बार कंकर मुंजारे, एक बार उमाशंकर मुंजारे, 2 बार बीजेपी और एक बार जीजीपी ने चुनाव जीता है। बालाघाट जिले की परसवाड़ा विधानसभा सीट पर शुरू से त्रिकोणीय मुकाबला रहा है। यहां किसी भी एक दल का दबदबा नहीं रहा है। साथ ही जातिगत समीकरण भी निर्णायक साबित हुए हैं। पिछले दो दशकों में साल 1998 में जनता पार्टी से कंकर मुंजारे, साल 2003 में आदिवासियों ने एकता का परिचय देते हुए जीजीपी से दरबुसिंग उइके, साल 2008 में बीजेपी से रामकिशोर कावरे जीत हासिल कर चुके हैं। साल 2013 में कांग्रेस से मधु भगत चुने गए, तो साल 2018 के चुनाव में रामकिशोर कावरे ने फिर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम बताते हैं कि हर बार यहां से नए चेहरे चुनाव जीतते रहे हैं।
जातिगत समीकरण
परसवाड़ा विधानसभा के जातिगत समीकरण की बात करें तो, यहां अनुमानित तौर पर 60,000 आदिवासी वोट एक बड़ी सियासी ताकत के रूप हैं। इसके अलावा 44,000 पवार मतदाता, 32,000 लोधी, 28,000 मरार, 15,000 कलार और 42,000 अन्य वोटर हैं, जो नेताओं की किस्मत तय करते हैं। वहीं राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे मरार समाज से आते हैं। जबकि कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार और पूर्व विधायक मधु भगत पवार समाज से और क्रांतिकारी नेता कंकर मुंजारे लोधी समाज से ताल्लुक रहा है।
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: लांजी विधान सभा सीट पर कांग्रेस ने पुराने चेहरे तो, बीजेपी ने नये चेहरे पर खेला दांव
ये भी पढ़ें :mp election 2023 कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है प्रदेश की डिंडौरी विधान सभा सीट, इस बार रोचक मुकाबला
Updated on:
04 Dec 2023 12:03 pm
Published on:
07 Nov 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
