27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ पर उतरे पुलिस अधिकारी, जनता से ली जानकारी

नगर में किया मार्च पास्ट, कानून व्यवस्था का लिया जायजा

less than 1 minute read
Google source verification
सडक़ पर उतरे पुलिस अधिकारी, जनता से ली जानकारी

सडक़ पर उतरे पुलिस अधिकारी, जनता से ली जानकारी


बालाघाट. शनिवार को जिला पुलिस बल के आला अधिकारी सडक़ पर उतरे। नगर में मार्च पास्ट किया। कानून व्यवस्था का जायजा लिया। जनता से समस्याएं पूछी। अपराधियों के खौफ से जनता को परे रखने और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए जाने की मंशा से यह मार्च पास्ट किया गया। शनिवार को पीएचक्यू से मिले निर्देश के बाद पुलिस अधिकारियों ने शहर का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान आइजी संजय सिंह, डीआइजी मुकेश श्रीवास्तव, एसपी समीर सौरभ, एएसपी विजय डाबर, सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा, निरीक्षक कोतवाली, ग्रामीण थाना नवेगांव, भरवेली, अजाक थान सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर है। शनिवार शाम को पूरे प्रदेश में डीजीपी के निर्देश में प्रत्येक थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर आम जनता को कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जनता को यह अहसास कराया गया कि पुलिस आपकी सेवा में है, जनता को परेशान करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
शनिवार की शाम करीब 6 नगर के आंबेडकर चौक से मार्च पास्ट निकाला गया। जो काली पुतली चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। बस स्टैंड में आइजी संजय सिंह ने यात्रियों से उनकी समस्याएं पूछी। बस में आवागन के दौरान परेशानी, अधिक किराया लेने सहित अन्य जानकारियां पूछी। इसी तरह नगर वासियों से भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए। इसके बाद बैहर रोड होते हुए पुलिस अधिकारी शास्त्री चौक पहुंचे। यहां से मरारी मोहल्ला, देवी तालाब सांई मंदिर होते हुए महावीर चौक पहुंचे। नगर के मुख्य मार्ग में सराफा बाजार, हनुमान चौक होते हुए पुन: आंबेडकर चौक पहुंचे। जहां यह मार्च पास्ट समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जगह-जगह जनता से कानून व्यवस्था, उनकी परेशानियों सहित अन्य के बारे में जानकारियां ली।