3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी अधिकारी बनकर बनकर राहत राशि में से वसूलते थे पैसा,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

एससी, एसटी वर्ग के पीडि़तों की राहत राशि हजम करने वाले गिरोह का पर्दाफाशबिरसा पुलिस ने की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
फर्जी अधिकारी बनकर बनकर राहत राशि में से वसूलते थे पैसा,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

फर्जी अधिकारी बनकर बनकर राहत राशि में से वसूलते थे पैसा,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार


बालाघाट/बिरसा. फर्जी अधिकारी बनकर राहत राशि में से पैसा वसूलने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। बिरसा थाना पुलिस ने एससी, एसटी वर्ग के पीडि़तों की राहत राशि हजम करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने संजय पिता रामलाल भलावी (45) निवासी जागपुर थाना वारासिवनी को गिरफ्तार किया है। वहीं मधुर पिता मुन्नालाल उईके (32) निवासी ग्राम बखारीकोना थाना बिरसा फरार है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने परिचय पत्र (जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट), बैंक पासबुक, डायरी, 4 हजार रुपए नगद, एक कीपेड मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 384, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के पीडि़तों को गंभीर अपराधों में शासन राहत राशि प्रदान करती है।
बिरसा थाना प्रभारी भरत नोटिया के अनुसार 11 फरवरी 2023 को थाना क्षेत्र के ही एक गांव से पीडि़त पिता ने पुत्री के अपहरण की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया था। पीडि़ता की दस्तयाबी के बाद धारा 376(2)एन, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं का इजाफा किया गया। इसी मामले में 1 मई को आरोपी मधुर उईके पीडि़त परिवार के घर पहुंचा। एससी, एसटी एक्ट के तहत मिलने वाली राहत राशि के संबंध में चर्चा की। जनजातीय कार्य विभाग के फर्जी अधिकारी संजय भलावी के माध्यम से पीडि़ता के खाते में 1 लाख रुपए जमा कराने के बात कही। इसके लिए आरोपी मधुर उईके ने पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर राहत राशि रुकवा देने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने बार-बार कॉल कर पैसों की मांग करते रहे। 8 मई को दोनों आरोपियों ने मलाजखंड स्थित बैंक से पीडि़ता के खाते से 50 हजार रुपए विड्राल कराए। इसके बाद अपने हिस्से की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर राहत राशि का शेष पैसा खाते में नहीं आने देने की धमकी दी। जिसके चलते पीडि़त ने दोनों ही आरोपियों को 5-5 हजार रुपए दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों की तलाश शुरु की। जिसमें से मुख्य आरोपी संजय भलावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिरसा भरत नोटिया, उपनिरीक्षक शिवाजी तिवारी, उपनिरीक्षक जितेन्द्र जादौन थाना मलाजखंड, आरक्षक नागवेन्द्र पाण्डे, रामकिशोर शांडिल्य, राजेश यादव, मनोज चौधरी थाना अजाक का योगदान रहा है।

Story Loader