28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan-बहनों के खातों में पहुंची राशि, महिलाओं ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को बांधे रक्षा सूत्र

शनिवार को जिला पंचायत सभागृह में स्व सहायता समूह सम्मेलन व रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्योपुर के विजयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। बालाघाट. शनिवार को जिला पंचायत सभागृह में स्व सहायता समूह सम्मेलन व रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में […]

less than 1 minute read
Google source verification
रक्षा बंधन

कलेक्टर को राखी बांधती समूह की महिला।

शनिवार को जिला पंचायत सभागृह में स्व सहायता समूह सम्मेलन व रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्योपुर के विजयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

बालाघाट. शनिवार को जिला पंचायत सभागृह में स्व सहायता समूह सम्मेलन व रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्योपुर के विजयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी परिवार में बहने या महिलाएं जितनी ज्यादा सशक्त होगी। वो परिवार उतना ही आर्थिक रुप से मजबूत होगा। मप्र शासन भी महिलाओं को सशक्त करने के लिए अलग-अलग योजनाओं का लाभ दे रही है। जिपं अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने कहा कि आने वाला समय उत्साह और उमंग का समय है। नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर ने कहा कि अब महिलाएं आर्थिक रुप से दूसरों पर कम ही आश्रित रहती है। उनके पास भी केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं का पैसा होता है, जो वो अपने लिए रखती है। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बहनों के खातों में 1250 व 250 रुपए की राशि अंतरित की। जिले की 3 लाख 56 हजार से अधिक बहनों के खातों में यह राशि पहुंची है।

Story Loader