26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनवमी पर्व आज, बच्चा बच्चा बोलेगा जय श्रीराम

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

2 min read
Google source verification
शहर में निकाली जाएगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

शहर में निकाली जाएगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

रविवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में रामनवमीं का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जगह-जगह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। शहर में रामनवमी पर्व की धूम देखने को मिलेगी। देश के विभिन्न राज्यों से आ रही झांकियों के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। करीब 1 लाख लोगों को शामिल करने का अनुमान लगाया गया है। प्रभु श्रीराम के नाम रहने वाले इस दिन विशेष पर सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर किए जाएंगे। तमाम जानकारी शनिवार की शाम विहिप जिला अध्यक्ष यज्ञेश लालु चावड़ा ने दी।

अयोध्या की तरह सजाया गया शहर

रामनवमीं का पर्व को लेकर पुराना श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिन्दु परिषद ने भव्य तैयारियां की है। पूरे शहर को भगवा तोरणो से सजाने के साथ ही प्रमुख चौराहो पर श्रीराम द्वार बनाए गए हंै। आंबेडकर चौक में अयोध्या की प्रतिकृति बनाई गई है। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भगवान श्रीराम और भ्राता लक्ष्मण, रामभक्त हनुमान, शिवलिंग की प्रतिमाओं को लगाया गया है। रामनवमीं को लेकर आयोजकों का कहना है कि श्रीराम शोभायात्रा में लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। शहर को अयोध्या नगरी की तर्ज पर सजाया गया है। जिनकी धूम चारों ओर देखने को मिल रही है।

झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा

भव्य शोभा यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शहर के राम मंदिर में रविवार को भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव पर सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सुंदरकांड कर दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महाप्रसाद का वितरण कर अपरान्ह 04 बजे श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम मंदिर से यह शोभायात्रा प्रारंभ होकर काली पुतली चौक, मेनरोड होते हुए हनुमान चौक से सर्किट हाउस मार्ग, आंबेडकर चौक से हनुमान मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में केरल की झांकियों के साथ ही भगवान श्रीराम, राधाकृष्ण, शंकर-पार्वतीए, शिव तांडव और शिव गर्जना की झांकियां, आकर्षण का केन्द्र होगी।