
रमाबाई आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देकर लिया संकल्प
बालाघाट. सम्राट अशोक सेना ने रमाबाई आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर नगर के आम्बेडकर चौक में नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन कर कैंडल जलाकर रमाबाई को याद किया गया। इस अवसर पर उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान समाजसेवी सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि रमाबाई के त्याग व संघर्ष को दुनिया सदैव याद करेंगी। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। वहीं सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव अजय सुखदेवे ने रमाबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने चार संतान खोने के बावजूद करोडों वंचित संतानों के हक की लड़ाई में बाबा साहब को पूरा साथ दिया। आज जो सम्मान पूर्वक जीवन जी रहे हैं उसके लिए रमा बाई का महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा कि रमाबाई का जीवन काफी संघर्षमय रहा। लेकिन उनके दृढ़ निश्चय ने उनकी कठिनाइयों का सामना करने में मदद की। वे अपने समाज के गरीबों और दलितों की परवरिश में अडिग़ थी। उनके द्वारा बाबा साहब के साथ मिलकर किए गए कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 27 मई 1935 को रमाबाई इस दुनिया से अलविदा हो गई। उनकी अंतिम यात्रा में 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए।
ये रहे शामिल
इस दौरान सम्राट अशोक सेना की प्रदेश प्रभारी सुनीता वासनिक, आम्बेडकर जयंती समारोह समिति के पूर्व अध्यक्ष मल्लाह मेश्राम, बौद्ध समाज अध्यक्ष सुकदेव भौतेकर, नवीन बांगड़े, अरुण वासनिक, अरुण बेलेकर, आकाश सोनी, अजय चौहान, योगेश राणा, ताम्रध्वज सुखदेवे, विवेक वासनिक सहित अन्य शामिल रहे।
Published on:
30 May 2019 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
