
फिल्टर प्लांट में नजर आता साफ पानी।
18 गांवो में पेयजल की आपूर्ति करने वाला भटेरा फिल्टर प्लांट प्रारंभ हो गया है। प्लांट के शुरु होते ही पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। प्लांट में जलभराव होने के कारण 20 विद्युत मोटर पंप खराब हो गए थे। जिसके चलते एक माह से अधिक समय तक फिल्टर प्लांट से जलापूर्ति नहीं हो पाई थी।
बालाघाट. 18 गांवो में पेयजल की आपूर्ति करने वाला भटेरा फिल्टर प्लांट प्रारंभ हो गया है। प्लांट के शुरु होते ही पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। प्लांट में जलभराव होने के कारण 20 विद्युत मोटर पंप खराब हो गए थे। जिसके चलते एक माह से अधिक समय तक फिल्टर प्लांट से जलापूर्ति नहीं हो पाई थी। इस दौरान लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राम पंचायत भरवेली में टेंकरों से जलापूर्ति की गई।
जानकारी के अनुसार वैनगंगा नदी में 22 जुलाई को बाढ़ आई थी। जिसके कारण ग्राम पंचायत भटेरा में स्थित फिल्टर प्लांट में पानी घुस गया था। प्लांट के सहायक यंत्री नेमीचंद सनोडिय़ा ने बताया कि जल भराव के कारण प्लांट में लगे 20 मोटर पंप खराब हो गए थे। यहां कुछ पम्प 75-75 हॉर्स पॉवर, कुछ 20-20 और कुछ 7-7 हॉर्स पॉवर के है, जो अत्यंत खराब होने के कारण जल प्रदाय नहीं हो सका था। इन मोटर पंपों की मरम्मत का कार्य कराया गया। 26 अगस्त को रिपेयर होने के बाद प्लांट का संचालन प्रारंभ हुआ। अब इस फिल्टर प्लांट से 18 गांवों के 6002 परिवारों के प्रति सदस्यों को प्रतिदिन 55 लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लांट से 2.2 एमएलडी क्षमता है। टीएल बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना ने इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए थे।
इन गांवों में शुरु हुई जलापूर्ति
ग्राम पंचायत भटेरा में वैनगंगा नदी के किनारे बनाए गए फिल्टर प्लांट से 18 गांवों के ग्रामीणों को जलापूर्ति की जा रही है। 18 गांवों में 6 हजार 122 कनेक्शन धारी है। इन गांवों की 54 हजार से अधिक की आबादी इै। इस फिल्टर प्लांट से भटेरा, खैरी, कुम्हारी, धापेवाड़ा, जरेरा, आगरवाड़ा, जागपुर, मंजारा, पाथरवाड़ा, कोलवा, टवेझरी, बघोली, बोदा, अमेड़ा, भरवेली, हीरापुर और आंवलाझरी में पानी की सप्लाई प्रारंभ कर दी गई है।
Updated on:
28 Aug 2024 09:44 pm
Published on:
28 Aug 2024 09:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
