
बालाघाट. लालबर्रा नगर मुख्यालय में वर्ष 2014-15 से शिवाजी ऑफ ग्रूप इंडस्ट्रीज नामक संस्था द्वारा डीएड-बीएड कॉलेज का संचालन किया जा रहा था। इसका संचालन कटंगा निवासी महेन्द्र पिता देवकरण सार्वे द्वारा सिवनी मार्ग पर किया जा रहा था। 12 सितम्बर 2015 को डीएड-बीएड के छात्र-छात्राओं द्वारा संचालक महेन्द्र सार्वे के विरूध्द बीएड कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत लालबर्रा थाने में की गई थी। जिसके बाद कॉलेज संचालक महेन्द्र सार्वें के खिलाफ पुलिस ने भादवि की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से संस्था संचालक महेन्द्र सार्वे फरार हो गया था।
संचालक की पतासाजी के लिए एडीजी बालाघाट, उप पुलिस महानिरीक्षक, एसपी, एएसपी के निर्देशन और एसडीओपी के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए लालबर्रा थाना प्रभारी मनोज राजपूत द्वारा अपने अधिनस्थ अमले के साथ 20 अप्रैल को संस्था संचालक महेन्द्र सार्वे को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।
थाना प्रभारी मनोज सिंह राजपूत ने बताया कि सितम्बर 2015 को एजुकेशन के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था संचालक महेन्द्र पिता देवकरण सार्वे निवासी कटंगा के विरूध्द धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। जिसके बाद से संस्था संचालक फरार हो गया था। एसपी ने इस मामले में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि मुखबिर तंत्र की सहायता से संस्था संचालक महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में एएसआई राजिक सिद्धकी, प्रधान आरक्षक भूमेश्वर वामनकर, नरेन्द्र सिंह गहरवार, आरक्षक प्रमोद बघेल, प्रवेश वर्मा, दारासिंह बघेल, रमेश बिसेन, महिला आरक्षक लक्ष्मी मर्सकोले का सराहनीय योगदान रहा।
२८ को मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती
किरनापुर. क्षेत्र के ग्राम देवगांव में 28 अप्रैल को संविधान शिल्पकार बाबा साहेब आम्बेड़कर की जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शाम 5 बजे पूजा वंदना कार्यक्रम के बाद पूज्य भंते राजबोधी द्वारा धम्म प्रवचन दिए जाएंगे। शाम 7 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में परसवाड़ा विधायक मधु भगत, युसूफ पटेल भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य, जिपं सदस्य गौरी उपवंशी, अशोक मंडलेकर, स्वप्निल डोंगरे, नरेन्द्र जामरे, योगेश बोहरे सरपंच देवगांव, गोपाल कृष्ण बोहरे सदस्य जनपद पंचायत, प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बतौर अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा रात्रि में कव्वाली का आयोजन किया गया है। जिसमें कव्वाल संविधान कीर्ति और दिलरूबा बानो द्वारा भीमगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष अंतशील घोडेश्वार, शैलेष वासनिक, हितेश डहाटे, कृष्ण कुमार मेश्राम, रविन्द्र खोब्रागड़े, सुरेन्द्र खोब्रागड़े सहित अन्य ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।
Published on:
21 Apr 2018 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
