2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्कृष्ट रैली में बैगा आश्रम प्रथम व ऑल ओवर चेम्पियन रही महर्षि विद्या मंदिर की टीम

१६ वॉ चार दिवसीय बाल समारोह का किया गया समापन

2 min read
Google source verification
bal utsav

उत्कृष्ट रैली में बैगा आश्रम प्रथम व ऑल ओवर चेम्पियन रही महर्षि विद्या मंदिर की टीम

बालाघाट. शहर की साहित्यक व सांस्कृतिक संस्था नूतन कला निकेतन द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से निकेतन हॉल में १७ से २० दिसंबर तक १६ वें बाल समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का २० दिसंबर को रैली और पुरस्कर वितरण के साथ समापन किया गया।
जानकारी देते हुए बाल समारोह प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया की प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस बार समारोह में शहर के १४ स्कूलों के नर्सरी से लेकर ५ वीं तक १२ वर्ष आयु के करीब १७ सौ बच्चों ने भाग लिया। समारोह का उद्घाटन १७ दिसंबर को पुलिस लाइन बालाघाट से किया गया था। जिसमें पूर्व डायरेक्टर वल्र्ड बैंक यूएसए डॉ जीत बाजपेई, न्ययार्क प्रो. कोलंबिया यूनिवर्सिटी रूथ डी फ्राइज प्रमुख अतिथि, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर डीव्ही सिंह ने की। इनके अलावा त्रिलोकचंद कोचर, रूप बनवाले, अशोक मिश्रा भी उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई। इसके बाद कलेक्टर सिंह द्वारा बच्चों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। इसी तरह १८ व १९ दिसंबर तक पुलिस लाइन में ही मेंढक दौड़, बलून दौड़, ५० मीटर, रस्सी दौड़, १०० मी दौड़, रस्साकसी, कबड्डी, फुटबॉल, जलेबी दौड़, तिगड़ी दौड़, गो टू स्कूल, रिले रेस, लम्बी कूद व घड़ा दौड़ आदि प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सभी नन्हें मुन्हें बच्चों ने भाग लेकर शानदार व उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
इन्होंने मारी बाजी
पूरी प्रतियोगिताओं में बाल समारोह उत्कृष्ट रैली में प्रथम बैगा आदिवसी आश्रम, अनुशासन में माउंथ लिट्रा डोंगरिया, आल ओवर चेम्पियन महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की टीम विजेता रही। जिन्हें अतिथियों के हस्ते मोमेंटों व शील्ड देकर सम्मानीत किया गया। पूरे कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी, आयकर अधिकारी यूएस मर्सकोले, राजकुमार रायजादा, अजय सोनी, सुरेश बाघरेचा, नपाध्यक्ष विवेक पटेल, अभय सेठिया, कुलाधिपति दिवाकर सिंह, कमांनडेंट रघुवंश कुमार सिंह, आकाश भूरिया, एएसपी संदेश जैन, आरआई नितेश बाइकर, कमलजीत छाबड़ा, घनश्याम जायसवाल, एसबीआई बैंक प्रबंधन प्रदीप कुमार दुबे आदि अतिथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Story Loader