बालाघाट. शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिन रविवार को सोसायटियों में किसानों की पूरे दिन भीड़ नजर आई। देर रात्रि तक किसानों से धान खरीदी का कार्य किया गया। हालांकि, धान खरीदी करने का समय शाम पांच तक नियत था लेकिन केन्द्र में पहुंचे किसानों को टोकन प्रदान कर दिया गया था जिसके बाद उनकी धान की तौल की गई। धान को तौलने का सिलसिला देर रात्रि तक चलते रहा। समाचार लिखे जाने तक करीब 32 लाख क्विंटल धान की खरीदी किए जाने की जानकारी मिली है।