
रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर्स के नव-नियुक्त अध्यक्ष और सचिव ने लिया पदभार
बालाघाट. रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर्स के वर्ष 2019-20 के लिए नए अध्यक्ष व सचिव ने 16 जुलाई को पदभार लिया। जिसमें अध्यक्ष प्रजेश बिसेन व सचिव अभिषेक पांडे को निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र देशमुख व सचिव देवेन्द्रसिंह चंदेल के द्वारा नए अध्यक्ष व सचिव का पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रंजीतसिंह सैनी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निखिलेश त्रिवेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष प्रजेश बिसेन ने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर जनहित में कार्य किया जाएंगा। उन्होंने नगरपालिका के साथ मिलकर शहर के प्रमुख स्थानों में स्मार्ट शौचालय का नया प्रस्ताव दिया है। स्कूल, कॉलेज के छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन सितम्बर माह में करने का लक्ष्य दिया है। साथ ही जल संवर्धन व पौधरोपण का कार्यक्रम को करने का संकल्प भी लिया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैनी ने संस्था के द्वारा गत वर्ष किए कार्यो की काफी सराहना की गई। पूर्व प्रांतपाल वर्ष 2018-19 के डॉ. निखिलेश त्रिवेदी के द्वारा भी क्लब के पिछले वर्ष किए गए कार्यो की प्रशंसा की गई है। उन्होंने क्लब को वर्ष 2018-19 में बेस्ट क्लब के अवार्ड से भी सम्मानित किया था। इसके लिए उन्होंने प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन तपेश असाटी व आभार प्रदर्शन क्लब के सचिव अभिषेक पांडे द्वारा किया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर के द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें कदम संस्था, नूतन कला निकेतन, सहमत, महावीर इंटरनेशनल संस्था, पूज्य सिंधी पंचायत सहित अन्य सामाजिक संस्थान शामिल है।
Published on:
17 Jul 2019 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
