17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन के गुजरते ही धसकी नवनिर्मित पुलिया

शहर में 13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन गौरव पथ की पुलिया वाहन के गुजरते ही पुलिया भरभराकर धसक गया और चौपहियां वाहन के फंसनने से आवागमन अवरुद्ध हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Prashant Sahare

•

Jan 16, 2017

balaghat

balaghat

बालाघाट.
शहर में 13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन गौरव पथ की पुलिया वाहन के गुजरते ही पुलिया भरभराकर धसक गया और चौपहियां वाहन के फंसनने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। इसके बाद कड़ी मशक्त से के्रन की सहायत से वाहन को निकाल कर आवागमन बहाल किया गया। इस दौरान लोग चर्चाएं करते सुनाई दिए कि शहर मुख्यालय में निर्माण कार्यो के ऐसे हाल तो ग्रामीण अंचलों में किस स्तर का कार्य होता है समझा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व से गौरव पथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। इस कारण आमजनों को आवागमन में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थनीयजन गौरव पथ के कच्छप गति के कार्य को लेकर शिकायत कर चुके हैं।

विडियों देखने के लिए यहां क्लिक करें।