
काला चंदन के पेड़ों की चोरी
कटंगी। नगर के अर्जुननाला में एक किसान के खेत से बीती रात अज्ञात चोरों ने बेशकीमती काले चंदन के पेड़ों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त किसान त्रिभुवन परिहार ने पूरे मामले पर प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है। गौरतलब हो कि अर्जुननाला में कुछ किसानों के खेतों में चंदन के पेड़ लगे हुए हैं। जिनकी लगातार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की जा रही है। इसके पूर्व भी एक किसान के खेत से चंदन के पेड़ों की चोरी हुई थी। इस चोरी के चोरों का आज तक पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि चोर इलेक्ट्रानिक आरी की मदद से इन पेड़ों की कटाई करते हैं। जिसके चलते बहुत ही कम समय में पेड़ों की कटाई हो जाती है। बीती रात अज्ञात चोर ने एक साथ 5 पेड़ों को काटे हैं। प्रत्येक पेड़ की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है। मतलब 5 पेड़ों की कीमत करीब साढ़े 7 लाख के आस-पास का अनुमान लगाया जा रहा है।
किसान त्रिभुवन परिहार ने बताया कि करीब 8-9 साल पहले खेतों में चंदन के पेड़ लगाए थे। जिनमें से कुछ पेड़ नष्ट हो गए थे। जबकि कुछ पेड़ पनप गए हैं। जिनकी चोरी हुई है। बताया जाता है कि इन चंदन के पेड़ों की चोरी भी उन्हीं चोरों द्वारा की गई है, जिन्होनें पूर्व में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सूत्रों की माने तो चंदन की लकड़ी की बाजार में खासी कीमत मिलती है। चूकिं चंदन की लकड़ी का पूजा-पाठ के अलावा सौंन्दर्य सामग्री के निर्माण एवं धनाड्य लोग घरों में मंदिर स्थल बनाने के लिए करते हैं। जानकार बताते हंै कि चंदन की लकड़ी प्रति किलो बारह हजार रुपए तक बिकती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत साढ़े तीन हजार रुपए से दस हजार रुपए किलो तक है। चंदन के एक पेड़ से करीब चालीस किलो तक लकड़ी मिल जाती है।
Published on:
28 Sept 2019 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
