15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiger Attack-बाघ के हमले से महिला की मौत, जंगल में मशरुम, धोवी भाजी तोडऩे गई थी महिला

बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा निवासी कलावती बाई गांव की ही दो महिलाओं के साथ मशरुम और भाजी तोडऩे के लिए गई थी। जब वे जंगल में भाजी व मशरुम तोड़ रहे थे, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बालाघाट. बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा निवासी कलावती बाई गांव की […]

2 min read
Google source verification
बाघ ने किया हमला

घटना के बाद गांव में मौजूद लोग।

बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा निवासी कलावती बाई गांव की ही दो महिलाओं के साथ मशरुम और भाजी तोडऩे के लिए गई थी। जब वे जंगल में भाजी व मशरुम तोड़ रहे थे, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

बालाघाट. बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा निवासी कलावती बाई गांव की ही दो महिलाओं के साथ मशरुम और भाजी तोडऩे के लिए गई थी। जब वे जंगल में भाजी व मशरुम तोड़ रहे थे, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कलावती बाई की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी महिला रामबती बाई सहित अन्य महिला ने बताया कि 5 अगस्त को वे जंगल में नदी किनारे मशरुम तोड़ रहे थे। जबकि कलावती बाई नदी के ऊपरी हिस्से में मशरुम व भाजी तोड़ी रही थी। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद उसने मदद के लिए आवाज भी लगाई। आवाज मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। जहां बाघ ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचकर जमकर शोर शराबा किया गया। जिसके बाद बाघ मौके से भाग गया। घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन अमले ने चलाया सर्चिंग अभियान
मृतिका के परिजनों ने सोमवार की शाम को कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को उसके लापता होने की सूचना दी थी। सूचना के बाद सहायक संचालक हालोन के नेतृत्व में दल गठित किया गया। सघन वन क्षेत्र में लापता महिला की खोज प्रारंभ की गई। लेकिन अत्यधिक वर्षा व रात होने के कारण लापता की खोज नहीं की जा सकी। 6 अगस्त को सुबह पुन: संबंधितों और वन अमले के साथ खोज प्रारंभ की गई। कान्हा नेशनल पार्क के कोर क्षेत्र में महिला का शव देखा गया। जो कि अलग-अलग हिस्सों में था। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई की। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। प्रकरण में समस्त जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इनका कहना है
खापा गांव से मै, कलावती धुर्वे और एक महिला मशरुम व भाजी तोडऩे जंगल गए थे। बाघ ने अचानक कलावती पर हमला कर दिया। उसने मदद के लिए आवाज लगाई। हम लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
-रामबती बाई, प्रत्यक्षदर्शी
सोमवार को मेरी सास गांव की दो महिलाओं के साथ जंगल गई थी। जहां बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना सोमवार को ही दे दी गई थी। मंगलवार को जंगल में शव मिला है।
-चमरीन बाई धुर्वे, मृतिका की बहु

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग