20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैली निकालकर किया नगर भ्रमण, हनुमान चौक में की भारत माता की आरती

वनांचल क्षेत्र के बच्चों की जिला स्तरीय खेल कूद स्पर्धा आज सेएकल अभियान के तहत किया जा रहा है आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
25_balaghat_106.jpg


बालाघाट. एकल अभियान अंचल बालाघाट के माध्यम से सुदुर वनांचल क्षेत्रों में निवासरत बच्चों को लिए जिला स्तरीय विभिन्न खेल कूद स्पर्धा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 26 व 27 नवंबर को होगा। इस प्रतियोगिता में 8 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। शनिवार की शाम को एकल अभियान के तहत बच्चे जिला मुख्यालय पहुंचे। स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल मैदान से बच्चों की रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न झांकियों को शामिल किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए हनुमान चौक पहुंची। जहां शाम करीब 7 बजे से भारतमाता की आरती की गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
एकल अभियान बालाघाट के अध्यक्ष गौरव दुबे ने बताया कि सुदुर वनांचल ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार के विद्यालय संचालित किए जाते है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को खेल के माध्यम से आगे तक ले जाना व देश की मुख्य धारा से जोडऩा है। खेल के माध्यम से बच्चे अग्निवीर व सेना में भी भर्ती हो सकते है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से इन बच्चों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें चयनित बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बच्चे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता एकल अभियान परिवार के माध्यम से पूरे देश भर में आयोजित कराई जा रही है। कार्यक्रम में लोगों से बच्चों का उत्साहवर्धन व उन्हें प्रोत्साहित करने अधिकाधिक उपस्थिति की अपील महिला समिति एकल अभियान राजुल चौरडिया, कोषाध्यक्ष श्वेता सेठिया, प्रियंका बोथरा, दीक्षा शर्मा, गजेन्द्र भारद्वाज, संजय धारवैया, रामप्रसाद राहंगडाले सहित अन्य ने की है।