
कृषि विज्ञान केन्द्र बढग़ांव में मशरूम पर दिया गया प्रशिक्षण
बालाघाट. राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र बढग़ांव बालाघाट में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं एवं छात्राओं को कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ आरएल राऊत ने संबोधित किया। इस दौर में किसी भी देश को आगे बढऩा हैं तो महिलाओं का साथ महत्वपूर्ण हैं तथा उन्नत कृषि के लिए महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि सरपंच रीता सिहोरे ने महिलाओं को उनकी शक्ति एवं देश को बढ़ाने में उनके योगदान का महत्व बताया तथा छात्राओं ने महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार तथा भू्रण हत्या पर अपने अपने विचार खुलकर सामने रखें। उन्होंने बताया कि कैसे समय के साथ महिलाओं के लिए लोगों का दृष्टिकोण बदल रहा हैं तथा आज महिलाएं अपनी भागीदारी अनेक क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दर्शा रही हैं।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को मशरूम के विभिन्न पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ ब्रजकिशोर प्रजापति एवं डॉ मुरलीधर इंगले द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन वैज्ञानिक डॉ एसआर धुवारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ एसके जाटव, डॉ आरपी अहिरवार, हेमंत राहंगडाले, सुखलाल वास्केल एवं जितेन्द्र मर्सकोले उपस्थित रहें।
Published on:
09 Mar 2019 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
