9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Transfer-मृणाल मीना कलेक्टर तो नागेंद्र सिंह होंगे नए एसपी

प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने अलग-अलग जिलों के भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए है। शनिवार की रात्रि तबादला आदेश जारी किए गए है। बालाघाट. प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने अलग-अलग जिलों के भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के […]

2 min read
Google source verification
तबादला

कलेक्टर मृणाल मीना, एसपी नागेंद्र सिंह

प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने अलग-अलग जिलों के भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए है। शनिवार की रात्रि तबादला आदेश जारी किए गए है।

बालाघाट. प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने अलग-अलग जिलों के भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए है। शनिवार की रात्रि तबादला आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2015 बेच के आइएएस अधिकारी मृणाल मीना को बालाघाट के नए कलेक्टर के रुप में पदस्थ किया है। वहीं वर्ष 2014 बेच आइपीएस नागेंद्र सिंह बालाघाट के नए एसपी होंगे। बालाघाट कलेक्टर वर्ष 2013 बेच के आइएएस अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा का कलेक्टर राजगढ़ के रुप में तबादला किया गया है। वहीं बालाघाट एसपी वर्ष 2016 बेच के आइपीएस अधिकारी समीर सौरभ का एसपी मुरैना के रुप में तबादला किया गया है।
जानकारी के अनुसार आइएएस अधिकारी मृणाल मीना अभी सीईओ जिला पंचायत उज्जैन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जहां से प्रदेश सरकार ने उन्हें बालाघाट कलेक्टर की कमान सौंपी है। इसी तरह आइपीएस अधिकारी नागेंद्र सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे। उन्हें बालाघाट एसपी के अलावा सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट व सेनानी 36 वीं भारत रक्षित वाहिनी विसबल बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
उपलब्धियों भरा रहा कलेक्टर का कार्यकाल
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बालाघाट में 8 सितंबर 2021 को कार्यभार संभाला था। डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बालाघाट कलेक्टर के रुप में 2 वर्ष 11 माह तक अपनी सेवाएं दी है। उनका कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। अपने कार्यकाल में उन्होंने शांतिपूर्वक विधानसभा व लोकसभा चुनाव संपन्न कराया।
एसपी के कार्यकाल में नक्सलियों के छूटे पसीने
आइपीएस अधिकारी समीर सौरभ ने जनवरी 2022 में एसपी के रुप में कार्यभार संभाला था। एसपी ने 2 वर्ष 7 माह तक अपनी सेवाएं दी है। एसपी का कार्यकाल काफी उपलब्धियों भरा रहा। खासतौर पर नक्सली उन्मूलन के लिए किए गए कार्यों में एसपी समीर सौरभ का सराहनीय योगदान रहा है। उनके कार्यकाल में एक दर्जन से अधिक हार्डकोर इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया है। जिसमें डीसीएम रैंक के नक्सलियों को मारने की खास उपलब्धि रही है।