29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वंदना यादव को बनाया गया महाराष्ट्र राज्य का प्रभारी

१० फरवरी तक करना होगा कार्यकारिणी का गठन

less than 1 minute read
Google source verification
yadav samaj

वंदना यादव को बनाया गया महाराष्ट्र राज्य का प्रभारी

बालाघाट. ऑल इंडिया युवा यादव महासभा का नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया था। इस कार्यक्रम में बालाघाट जिले से ऑल इंडिया युवा यादव महासभा की महिला जिलाध्यक्ष वंदना यादव शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव से व्यक्तिगत चर्चा कर बालाघाट में यादव समाज के लिए प्रयासों की जानकारी दी। जिसकी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने सराहना की। वहीं उन्होंने वंदना यादव को ऑल इंडिया युवा यादव महासभा विदर्भ महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं निर्देशित किया है कि १० फरवरी तक प्रदेश कार्यकारिणी, विदर्भ प्रदेश के ११ जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी सहित ग्राम अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन कर केन्द्रीय कार्यालय को जानकारी प्रेषित करें।
वंदना यादव को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद जिले के यदुवंशी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं ऑल इंडिया युवा यादव महासभा जिलाध्यक्ष भीम फुलसूंघे, युवा अध्यक्ष अजय यादव, नंदु यादव, सुमन यादव, सीमा यादव, माया यादव सहित अन्य सामाजिक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Story Loader