
ढूटी दायी तट नहर में अड़ावा लगाने से वारासिवनी क्षेत्र के किसानों को नहीं मिलता पानी
रबी फसलों की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ किसानों में विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के लेंडेझरी से होकर वारासिवनी विस के कायदी और आगे के ग्रामों में गुजरी ढूटी दायी तट मुख्य नहर में लेंडेझरी के किसानों ने अड़ावा लगाकर नहर को कुछ हद तक बंद कर दिया था। आगे पानी नहीं पहुंचने पर दो दिन पूर्व कायदी में किसानों ने चक्का जाम आंदोलन किया था। इस दौरान मौके पर वारासिवनी विधायक विवेक पटले प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। जिन्होंने अड़ाव को खुलवा दिया था। इस बात से नाराज लेंडेझरी के किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। पूरे मामले को लेकर बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे को जानकारी दी गई।
विधायक मुंजारे गुरूवार को लेंडेझरी पहुंची थीं। जिन्होंने किसानों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों ने पुन: नहर में अड़ावा लगा दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इस पूरे मामले ने दोनों ही क्षेत्रों के विधायकों की टेंशन बढ़ा दी है। अब विधायक द्वय ने प्रशासनिक अधिकारियों को किसी तरह मामले का पटाक्षेप कर पानी मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1903 में बनी ढूटी नहर का निर्माण ब्रिटिश शासन काल में हुआ था। यह जिले की पहली बड़ी सिंचाई परियोजना है। समय के इसका विकास भी किया गया और सिंचाई का रकबा बढ़ता चला गया। वर्तमान में बालाघाट विधानसभा के अलावा वारासिवनी, खैरलांजी क्षेत्र की करीब 65 हजार एकड़ की फसल की सिंचाई इसी नजर के पानी के माध्यम से भी की जाती है। लेकिन बीच में अड़ावा लगाकर पानी रोक दिए जाने से आगे पानी नहीं पहुंच पाता है। इसी समस्या के कारण लेंडेझरी और कायदी सहित आगे के ग्रामों के किसान आमने सामने हो गए हैं। हालाकि पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारी सभी को पानी मुहैया कराने के प्रयास कर रहे हैं।
कायदी में चक्काजाम आंदोलन करने वाले विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र ङ्क्षसह राजपूत के अनुसार लेंडेझरी के किसानों के नहर के पानी में बाधा पहुंचाने से वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र की 70 ग्राम पंचायत प्रभावित होती है। करीब 65 हजार एकड़ की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिल पाता है। इसके लिए ही किसानों ने आंदोलन कर रहे हैं। नहर से अड़ावा हटा दिए जाने के बाद पुन: उसे बंद कर दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अधिकारियों को इस समस्या का जड़ से समाधान किया जाना चाहिए।
वर्सन
लेंडेझरी में ग्रामीणों ने एक बार फिर अड़ाव लगाकर नहर का पानी रोक दिया गया था। जिसे खुलवा दिया गया है। बालाघाट विधायक मौके पर पहुंची थी। उन्होंने नहर परियोजना के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की बात कही है।
आरआर पांडे, एसडीएम वारासिवनी
Published on:
04 Apr 2025 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
