29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पढ़ाई के साथ योगा में भी अव्वल योगा गर्ल दिव्या

१४ साल की उम्र में सीखें योग के विभिन्न आसनजिला स्तरीय योगा काम्पटीशन में पाया हैं फस्र्ट रैंक

2 min read
Google source verification
पढ़ाई के साथ योगा में भी अव्वल योगा गर्ल दिव्या

पढ़ाई के साथ योगा में भी अव्वल योगा गर्ल दिव्या

बालाघाट. कोविड १९ संक्रमण काल में लोगों में योग के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ी हैं, लेकिन उचित मंच और मार्गदर्शन के अभाव में आज भी जिले की बड़ी आबादी योग के महत्व और आसानों से अंजान है। ऐसे में योगा गर्ल के नाम से प्रसिद्ध १४ साल की किशोरी दिव्या परिमल नन्हीं योगा शिक्षक के रूप में उभरकर सामने आ रही है। जिले के वारासिवनी क्षेत्र के छोटे से ग्राम नेवरगांव वां निवासी दिव्या पिता स्व. अजय परिमल ने बहुत कम उम्र में योग के विभिन्न आसानों में महारत हासिल की। स्थानीयजनों की माने तो दिव्या अपनी शैक्षणिक पढ़ाई के साथ ही योगा में भी निपुण हंै। ग्रामीण अंचल में रहकर शैक्षणिक शिक्षा के साथ योगा में भी अपनी प्रतिभा के माध्यम से माता-पिता, परिवार, गांव व स्कूल का नाम रोशन कर रहीं हैं। योगा गर्ल दिव्या जिला स्तरीय योगा काम्पटीशन में फस्र्ट रैंक भी पा चुकी हैं।
०९ साल की उम्र से कर रही अभ्यास
पत्रिका से चर्चा में दिव्या परिमल ने बताया कि वह 9 साल की उम्र से योगा कर रही हैं। उनकी प्रैक्टिस सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है। दिव्या सुबह और शाम 3 घंटे रोज प्रैक्टिस करती हैं। दिव्या बताती हैं कि योगा की सिरसासन, सल भाषण, हैंड बैलेंस, वृक्षासन, राज कपुटआसन, बकासन जैसे सारे आसन वे बड़ी सरलता से कर लेंती है। वहीं इनसे होने वाले लाभ व फायदों के बारे में भी उन्हें अच्छी समझ आ गई है। जिनका प्रदर्शन कर वे अन्य लोगों को भी योग करने प्रेरित करती है। उनके बताए अनुसार योगाभ्यास कर गांव के कई लोगों का योगा के प्रति रूझान बढ़ा है और योग उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
पिता से मिली प्रेरणा
दिव्या के अनुसार उनके पापा स्व. अजय परिमल से उसे प्रेरणा मिली और रूझांन योगा की ओर हो गया। उनके गांव में योग शिविर लगा था, तब दिव्या ने योग शिविर में भाग लिया था। इसके बाद से योगा की तरफ आगे बढ़ती गई और आज योगा में अपने आप को निपुण मानती है। दिव्या के अनुसार डॉक्टर किशोर कटौती का भी उसक योग के सफर में बड़ा योगदान रहा है। दिव्या ने अपने पिता और डॉक्टर किशोर कटौते के साथ गांव-गांव जाकर योगा का प्रचार-प्रसार किया, लोगों को योगा करने के लिए प्रेरित किया। दिव्या के अनुसार योगाभ्यास से उन्हें स्वयं बहुत से फायदें महसूस किए हैं। दिव्या के अनुसार योगा करने से मेरा शरीर एकदम स्वस्थ है। योगा की चक्रासन और ताड़ासन से हाइट भी बहुत बढ़ी है।

Story Loader