Ballia Boat Accident: आज यानी 22 मई को बलिया में गंगा नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक की जानकरी के हिसाब से इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
Ballia Boat Accident: बलिया में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए लोगों की नाव गंगा में डूबने से बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नाव पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। मछुआरों के अनुसार नाव में 30 से 40 लोग सवार थे। छोटी नाव होने की वजह से 300 मीटर घाट से जाने के बाद नाव पलट गई। इस घटना में अभी तक 3 लाश निकाली जा चुकी है। 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।
सपा ने ट्वीट कर जताया दुःख
बलिया में नाव हादसा होते ही समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट आया। ट्वीट में लिखा गया कि- “बलिया में 40 लोगों से भरी नाव के गंगा नदी में पलटने से लोगों के हताहत होने की सुचना, अत्यंत दुःखद। मृतकों की आत्मा को शांति दे भगवान, घायलों के स्वस्थ होने की कामना। राहत कार्य तेज़ी से चलाये सरकार, लापता लोगों को ढूँढने में करे सहायता। पीड़ितों को मिले उचित मुआवज़ा”। फिलहाल अब तक की जानकारी के हिसाब से प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटी है।