25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा सांसद के बिगड़े बोल, बोले…अधिकारी खायेंगे जूता, प्रभारी मंत्री को उठा कर फेंकने की दिए धमकी

सपा सांसद सनातन पांडेय का रेलवे के प्रोग्राम में मुख्य अतिथि न बनाए जाने का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा- उत्सर्ग और गोंदिया एक्सप्रेस के ठहराव के लिए आंदोलन किया गया था, जिसमें वे खुद शामिल थे। अब दोनों ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है।
2 min read
Google source verification

बलिया

image

anoop shukla

Jan 18, 2026

Up news, ballia

फोटो सोर्स: पत्रिका, सपा सांसद

बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने विवादित बयान दिया है, रेलवे के कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि ना बनाए जाने से नाराज सनातन पांडेय ने सरकारी अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि अधिकारी काम नहीं करेंगे तो जूता खाएंगे। सपा सांसद ने चुनौती देते हुए कहा कि मुकदमा करना हो तो कर दो, हम निपटने के लिए तैयार हैं। सनातन पांडेय ने कहा कि भारत सरकार के कार्यक्रम में नियमानुसार मुख्य अतिथि सांसद होता है। यहां अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को मुख्य अतिथि बना दिया।

ट्रेनों के ठहराव निश्चित होने पर रेलवे का था कार्यक्रम

सनातन पांडेय ने कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर कहा कि मन तो कर रहा है कि अभी इस कार्यक्रम में जाऊं और उस मंत्री को उठाकर फेंक दूं। दरअसल यह कार्यक्रम फेफना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को लेकर पिछले दिनों खूब आंदोलन हुआ था। उसके बाद रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दी है। इसी उपलक्ष्य में रेलवे की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था

प्रभारी मंत्री को मुख्य अतिथि बनाने पर भड़के सपा सांसद

रेलवे ने इस कार्यक्रम में बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा को चीफ गेस्ट बनाया था।इसकी जानकारी होने पर सनातन पांडेय ने नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हमने बलिया को तीन ट्रेनें दिलवाईं, लेकिन न तो अखबारों ने इसका श्रेय उन्हें दिया और न ही प्रशासन ने। उत्सर्ग और गोंदिया एक्सप्रेस के ठहराव के लिए हुए आंदोलन में भी शामिल हुए, जिसकी वजह से इन ट्रेनों का फेफना में ठहराव हो सका है।

पूर्वोत्तर रेलवे के GM को भी लताड़े सपा सांसद

सनानत पांडेय ने कहा कि भारत सरकार का कोई भी कार्यक्रम हो तो उसमें वहां के सांसद को मुख्य अतिथि बनाया जाता है। भल ही वह सांसद विपक्ष का ही क्यों ना हो, उन्होंने रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर को इस संबंध में फोन किया और सख्त लहजे में उन्हें इस नई व्यवस्था के लिए कानून और आदेश दिखाने को कहा। उन्होंने महाप्रबंधक को चेतावनी दी कि यदि वह नियम नहीं दिखाते हैं तो फिर आगे वह सांसद के प्रोटोकॉल की तरह कार्य करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग