4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia Crime: आशनाई में युवक ने महिला को मारी गोली

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्र नेवरी (जमुआ) बंधे के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक युवक ने महिला को गोली मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तत्काल घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला खतरे से बाहर जा रही है।

2 min read
Google source verification
baliarail.jpg

बलिया समाचार

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्र नेवरी (जमुआ) बंधे के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक युवक ने महिला को गोली मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तत्काल घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला खतरे से बाहर जा रही है। घटना के पीछे आशनाई का मामला प्रकाश में आ रहा है। घायल महिला का पति आइटीबीपी में नौकरी करता है। उधर, आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश करना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के संतनीसराय चौकी अंतर्गत मिश्र नेवरी (जमुआ) बंधा निवासी सिंधु देवी 32 वर्ष पत्नी सुदामा यादव को दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नंबरी दियर निवासी घनश्याम जी सिंह ने गोली मार दिया, जो महिला के बाएं कंधे पर जा लगी इसके बाद अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति सुदामा यादव आइटीबीपी में नौकरी करता है। जबकि घर पर उसकी पत्नी सिंधु देवी व उसके दो छोटे बच्चे तथा उसकी मां रहती है। यह मूलरूप से जवही दियर के रहने वाले हैं। लेकिन यहां पर मकान बनाकर आते हैं। उनके घर के बगल में जवही दीयर निवासी दीपक यादव का करकट का मकान है। जिसमें दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुरी नंबर दियर निवासी घनश्याम जी सिंह रहता था और सुदामा यादव के बच्चों को ट्यूशन पढाने का काम करता था। जिसका चाल चलन अच्छा नहीं दिखा तो सुदामा यादव ने करीब एक सप्ताह से उसे घर आने से मना कर दिया था। जिससे बौखलाए घनश्याम सिंह ने शुक्रवार की सुबह सिंधु देवी को गोली मार दिया, जो महिला के बाएं कंधे पर जा लगी। सिंधु देवी के बड़े पुत्र ने बताया कि घनश्याम इसके पहले मेरे दादी से झगड़ा कर चुका है, लेकिन दादी कुछ नहीं बोली। घटना के पीछे शिक्षक को घायल महिला के बीच आशनाई का मामला प्रकाश में आ रहा है। खैर जो भी हो पुलिस मामले की तहकीकत कर रही है।

Story Loader