
बलिया में निजी आईटीआई में फंदे से लटकता मिला शिक्षक का शव
Ballia: नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा स्थित एक निजी आईटीआई में बुधवार की रात शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। आईटीआई परिसर में ही रहने वाले दीनबंधु साहू पुत्र भगवान साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम परह राजपुर थाना सालेपुर, कटक उड़ीसा ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। शिक्षक की मौत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
मोबाइल काल डिटेल निकाल जांच में जुटी पुलिस
गुरुवार को सुबह प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। प्रबंधक अवधेश यादव ने बताया कि दीनबंधु छुट्टी पर घर गए थे। 24 सितंबर को ही वापस आये थे।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के स्वजनों को बुलाया गया है। मृतक के घर भी पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है। प्रबन्धक अवधेश यादव के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।परिजनों नेे विद्यालय के प्रबंधक को बताया कि बुधवार शाम को घर पर फोन करके बात की थी।
Published on:
28 Sept 2023 05:26 pm

बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
