3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime: बलिया की किशोरी से बिहार में दो महीने तक रेप, पुलिस ने ऐसे किया रेस्‍क्यू

Ballia Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की किशोरी को बिहार में बंधक बनाकर दो महीने तक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जाल बिछाकर धर दबोचा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।

2 min read
Google source verification
Ballia girl raped for two months in Bihar police rescued her

बलिया की ‌किशोरी से बिहार में दो महीने तक दुष्कर्म।

Ballia Girl Raped in Bihar: यूपी के बलिया से अगवा की गई किशोरी को बिहार के नालंदा में बंधक बनाया गया था। दो महीने पहले परिजनों ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस किशोरी की खोजबीन में लगी थी। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक जुलाई में किशोरी को ले गया था। पुलिस लगातार युवक और किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच खबर मिली कि युवक किशोरी के साथ बलिया के मनियर आया हुआ है। पुलिस ने बिना देर किए उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के बाद युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को 22 जुलाई को बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का निवासी राकेश पटेल अपने साथ ले गया था। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर राकेश के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत गत 27 जुलाई को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर सीकरी स्मारक की रेलिंग से गिरी विदेशी महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, मौत पर भड़के डीएम

किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि राकेश उसे अगवा कर नालंदा ले गया तथा उसके साथ तकरीबन दो माह तक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बलात्कार के आरोप के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस ने राकेश को आज ही गिरफ्तार भी कर लिया है। वैस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बांसडीह के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया कि तभी से पुलिस युवक की तलाश में लगी थी। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि युवक किशोरी के साथ मनियर बस स्टैंड पर आया है। पुलिस ने बिना देर किए दबिश दी और किशोरी को मुक्त करा लिया।

Story Loader