26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: बसपा विधायक के पक्ष में उतरे बीजेपी नेता, बोले विपक्ष का होना मतलब ये नहीं कि लोकप्रिय नेताओं को परेशान किया जाए

BSP MLA Umashankar Singh: रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद बलिया की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता अशोक सिंह ने खुलकर उमाशंकर सिंह के समर्थन में […]

less than 1 minute read
Google source verification

BSP MLA Umashankar Singh: रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद बलिया की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता अशोक सिंह ने खुलकर उमाशंकर सिंह के समर्थन में बयान दिया है।


अशोक सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि किसी जनप्रतिनिधि को बिना ठोस आधार के निशाना बनाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को बाधित करने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाइयों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।


भाजपा नेता ने आगे कहा कि उमाशंकर सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बेवजह विवादों में घसीटना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे इस मुद्दे पर उमाशंकर सिंह के साथ मजबूती से खड़े हैं।
छापेमारी की कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं और विभिन्न दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।