
pic credit- social media
बलिया: एसटीएफ व बैरिया थाना की पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेत बरामद की है, जिसे बिहार भेजा जा रहा था। बताया जा रहा है कि होली से पहले इसकी डिलीवरी करनी थी। पकड़े गए शराब की कीमत ₹23 लाख बताई जा रही है, जो दो पिकअप में लदी हुई थी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बिछाया जाल टो चंगुल में फंसे आरोपी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस व एसटीएफ को मुखबिर ने सूचना दी थी कि जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे से होकर पिकअप वाहन जाने वाले हैं, जिनमें शराब लदी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर भवन टोला बंधा के पास बैरिकेडिंग की और बताए गए वाहन की तलाश करने लगी। कुछ देर बाद दो पिकअप आते दिखे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पिकअप का पीछा करना शुरू किया। भगाने का रास्ता न होने की वजह से चालक अपना वाहन रोककर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पकड़े गए आरोपी धर्मजीत भारती, करण कुमार शाह और पिंटू प्रसाद ने बताया कि बैरिया में सुमित सिंह के गोदाम से यह खेप निकली है, जिसे अमरजीत सिंह ने मंगवाया था। इस शराब की खेप को होली से पहले नाव के माध्यम से बिहार में ले जाने की तैयारी थी। पुलिस को वाहन से 471 पेटी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए बताई जा रही है। बैरिया पुलिस ने मामले में 9 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है, जो इसमें संलिप्त हैं। इसके साथ ही दोनों पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस मुकदमे में नामजद अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Published on:
26 Feb 2026 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
