
Ballia news, pic;- patrika
बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में तैनात एक वन दरोगा पर युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उभांव क्षेत्र के करीमगंज गांव से जुड़ा है। आरोपित वन दरोगा उग्रसेन कुमार बीते एक वर्ष से बेल्थरा रोड रेंज में तैनात बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने 3 फरवरी को उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि लगभग आठ माह पूर्व उसकी मुलाकात दरोगा से गोड़ाई गांव में रिश्तेदारी के दौरान हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दरोगा ने शादी का वादा किया।
पीड़िता का कहना है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई महीनों तक संबंध बनाए। जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे अपने घर ले गया और मांग में सिंदूर भरकर जल्द कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि दरोगा ने उसका गर्भपात भी करा दिया।
बाद में कोर्ट मैरिज के नाम पर बुलाकर आरोपी खुद मौके पर नहीं पहुंचा और घर छोड़कर फरार हो गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़िता ने डीआईजी आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रविवार को संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी वन दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
25 Feb 2026 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
