
बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बालक का शव उसके घर के पास ही एक बंद पड़ी हवेली से बरामद हुआ है। बालक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बंद पड़ी हवेली से बरामद हुआ शव
जानकारी के मुताबिक, रसड़ा कोतवाली के कोटवारी गांव में 3 दिन पहले लापता हुए रिजवान (11) का शव उसके घर के पास ही बंद पड़ी एक हवेली से बरामद हुआ है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्षी इकट्ठा किए हैं।
दो लोग हिरासत में लिए गए
मृत बालक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के बाद गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। बालक 3 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के पास से लापता हो गया था। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। इस दौरान लोगों की पुलिस से बहस भी हुई।
भाई बहनों में 6वें नंबर पर था मृतक बालक
बताया जा रहा है कि कोटवारी निवासी खलील की 7 संतान है, जिनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के शामिल हैं। रिजवान अपने भाई बहनों में छठवें नंबर पर था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह दोस्तों संग खेल रहा था और अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published on:
22 Feb 2026 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
