19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़े होश, पन्नी में लिपटी पड़ी थी किन्नर की लाश

बलिया में एक मकान से एक युवक और एक किन्नर का शव बरामद हुआ है। युवक का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था जबकि किन्नर का शव पन्नी में लिपटा हुआ बक्से के अंदर पड़ा था।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया में एक युवक की आत्महत्या और एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव एक ही मकान से पुलिस ने बरामद किए हैं। युवक का शव तीसरी मंजिल से जबकि किन्नर का शव मकान की चौथी मंजिल से बरामद हुआ है।

बक्से से बरामद हुआ किन्नर का शव

जानकारी के मुताबिक, बैरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि गुप्ता (26) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह जब रवि की पत्नी उसे जगाने कमरे में गई तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि के शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को मकान की चौथी मंजिल से रेखा नामक किन्नर का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, किन्नर का शव लहू लुहान हालत में बक्से में पन्नी से लपेटकर रखा गया था।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम मकान से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल मृतक रवि के पिता और पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

किन्नर दो दिनों से थी लापता

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि रेखा दो दिनों से लापता थी और उसकी साथी किन्नरों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को सीसीटीवी में वह मृतक रवि गुप्ता के घर में जाती हुई थी, लेकिन बाहर आने का कोई प्रमाण नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने अन्य किन्नरों की तहरीर पर रवि, उसकी पत्नी और रवि के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और थाने में बुलाकर पूछताछ भी की थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।