
Ballia News
Ballia News : बलिया के जिला चिकित्सालय में 10 जून से लेकर 18 जून तक 124 मौते हड़कंप मचा हुआ है। इस आंकड़े के बाद दीप्ती सीएम बृजेश पाठक ने एक तीन सदस्यी जांच समिति बलिया जिला चिकित्सालय भेजी है। बलिया पहुंची जांच समिति ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस समिति में निदेशक स्वास्थ्य डॉ एके सिंह, डॉ केएन तिवारी व संयुक्त निदेशक डॉ मोहित कुमार शामिल हैं। जांच के बाद जब टीम से मौत की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि यूरीन और ब्लड की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
सीएमएस के बयान पर मचा था हड़कंप
जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में 100 मौतों की बात हीट वेव से कही थी। इसपर लखनऊ ता हड़कंप मच गया था और तत्काल प्रभाव से सीएमएस को हटाते हुए इन मौतों के लिए जांच कमेटी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नियुक्त की थी।
लिए पानी के नमूने
जांच समिति रविवार को बलिया जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां तीन सदस्यी कमेटी के साथ जिलाधिकारी भी पहुंचे थे। सभी ने भर्ती मरीजों को देखा और उनसे हालचाल लिया। उसके बाद रजिस्टर खंगाला। टीम लू (हीट वेव) के साथ ही साथ जल जनित रोगों पर भी फोकस कर रही है। इसीलिए कई स्थानों के पानी के नमूने भी लिए गए हैं। टीम को पानी के दूषित होने की भी आशंका है।
तीन जिलों की टीम का रही बीमार लोगों का ब्लड टेस्ट
इसके अलावा तीन सदस्य टीम ने आजमगढ़, मऊ और बलिया की टीमें बीमार मरीजों के ब्लड सैम्पलिंग और जांच के लिए लगाई है। साथ ही पानी की जांच के लिए भी अलग टीम लगाई गई है।
गंभीर मरीजों के सैम्पल भेजे गए लखनऊ
टीम ने बताया कि गंभीर मरीजों के सैम्पल लखनऊ भेजे जा रहे हैं। यहां एसजीपीजीआई और माइक्रोबायोलॉजी केजीएमयू में ब्लड सैम्पल की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। जांच टीम ने भर्ती मरीजों को चल रही दवाओं के बारे में भी जानकारी ली और तीमारदारों से भी बात की।
दो ब्लॉक के मरीज ज्यादा
जांच समिति के अध्यक्ष निदेशक स्वास्थ्य डॉ एके सिंह ने बताया कि अस्पताल में दो ब्लॉक बांसडीह और गड़वार के सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हैं। सीएचसी, पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली जाएगी साथ ही दोनों ब्लाकों में पानी की जांच की जाएगी।
Published on:
19 Jun 2023 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
