
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, 4 की मौत
बलिया जिले के बांसडीह में थाने से मात्र 100 मीटर दूर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चाकूबाजी की घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अध्यापकों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर देते हुए बच्चे को तुरंत अस्पताल भेजा। स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा कि परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार की सुबह छात्र छात्राएं प्रार्थना के लिए जुटे हुए थे। प्रार्थना समाप्त होने के बाद छात्र छात्राएं अपने अपने कक्षा में जाने लगे, तभी कस्बे के पश्चिम टोला निवासी कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र रवि वर्मा (15) पुत्र कृष्ण वर्मा को कक्षा सातवीं के छात्र ने चाकू मार दिया।
चाकू से घायल छात्र परिसर में गिर कर तड़पने लगा।
शिक्षक आनन फानन में पुलिस को सूचना देने के बाद छात्र को अस्पताल ले कर भागे। इस बीच चाकू मारने वाला छात्र मौका देखकर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस उप निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि छात्र के खिलाफ उचित विधिक कार्रवाई की जायेगी। उधर घायल छात्र के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
Published on:
29 Mar 2025 01:58 pm

बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
