3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: दीवार गिरने से मां की मौत, बच्चों के साथ सो रही थी

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला रात में बच्चों के साथ सो रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरी गांव में गुरुवार की देर रात तेज हवा और बारिश के कारण एक नवनिर्मित दीवार गिर गई। इस हादसे में 45 वर्षीय जनकिया देवी की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
बलिया समाचार

बलिया समाचार

Ballia Accident news: बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला रात में बच्चों के साथ सो रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरी गांव में गुरुवार की देर रात तेज हवा और बारिश के कारण एक नवनिर्मित दीवार गिर गई। इस हादसे में 45 वर्षीय जनकिया देवी की मौत हो गई।

घर में सोते समय हुआ हादसा

घटना उस समय हुई जब ददन राजभर अपनी पत्नी जनकिया देवी और बच्चों के साथ टीनशेड से बने कच्चे मकान में सो रहे थे। उनके मकान के बगल में निर्माणाधीन मकान की दीवार एक दिन पहले ही बनी थी। रात में अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण वह दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में जनकिया देवी दब गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और जनकिया देवी को मलबे से बाहर निकाला।

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Story Loader