बलिया

Ballia News: बलिया के चर्चित गोलू यादव हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

गोलू यादव हत्याकांड में बैरिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

less than 1 minute read
Jun 28, 2025
Ballia news, pic;- patrika

Ballia crime: बलिया के चर्चित गोलू यादव हत्याकांड में बैरिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

बताते चलें कि 27 जून की रात गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव, निवासी टोला सिवान राय, बैरिया की उस समय धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी, जब वह तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहा था। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर बैरिया थाना पुलिस ने सात नामजद व 4–5 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2), 109(1), 191(3), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। इसी क्रम में बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अमन सिंह पुत्र पिन्टू सिंह और पवन सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह, दोनों निवासी टोला सिवान राय, थाना बैरिया, को अठगावां बंधे के पास हनुमानजी व शिवजी मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक परमात्मा मिश्रा, अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक भारद्वाज, उमेश यादव, कांस्टेबल सोनू यादव (प्रथम) व अजीत यादव शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेष फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
28 Jun 2025 09:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर