Ballia News : पकड़ा गया आरोपी बरमेश्वर सांप पकड़ने का काम करता है। सभी को इस बात का आश्चर्य है कि साधू के वेश में रहने वाले व्यक्ति ने इस तरह का घिनौना कृत्य किन परिस्थितियों में किया।
Ballia News : बलिया के बैरिया थाने की पुलिस ने एक साधु को 10 वर्षीय बालक संग अश्लील हरकत और कुकर्म के कथित प्रयास में गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर उक्त करवाई की है। पकड़ा गया व्यक्ति क्षेत्र में सांप पकड़ने का काम करता है। उसके पास कई सांप मिले है जिसपर पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी है।
जलेबी का दिया था लालच
पुलिस के अनुसार बैरिया थानाक्षेत्र का एक साधु बरमेश्वर वर्मा (40) पड़ोस एक 10 वर्षीय बालक को जलेबी खिलाने के बहाने बहला- फुसला कर ले गया था। परिकजनों की तहरीर के अनुसार यहां उसने बालक के साथ हरकत की और अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर पर पाक्सो सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर साधू बमरेश्वर वर्मा को जेल भेज दिया है।