4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News : बरात में नाच देखने गया था युवक, सुबह खेत में मिला शव, अब पुलिस…

Ballia News : संतोष के परिजन इस बात से आश्वस्त थे कि वह रात में नाच देखकर वापस आ जाएगा, लेकिन सुबह संतोष जब घर में नहीं मिला तो परिजनों ने तलाश शुरू की तो शव खेत में मिल गया, जिससे हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया

image

SAIYED FAIZ

May 31, 2023

Ballia News

Ballia News

Ballia News : बलिया जनपद के रेवती थानाक्षेत्र में हड़िहाकला के छतीसा गांव में युवक शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त स्थानीय निवासी संतोष यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी राजकारन नय्यर ने मातहतों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नाच देखने गया था संतोष

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कला के छतीसा गांव निवासी संतोष यादव (40) मंगलवार की रात बरात में नाच देखने के लिए गया था। रात भर वह नहीं लौटा। संतोष का शव बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर एक खेत में मिला। शिनख्त होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उनके रोने से माहौल गमगीन हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस
शव मिलने की सूचना पर रेवती थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं घटना की सूचना के बाद एसपी बलिया राजकरन नय्यर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दो हिरासत में

इस सम्बन्ध में एसपी बलिया ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। रात में घर से नाच देखने जाने की बात सामने आ रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।