
संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
Ballia News: रसड़ा कोतवाली अंतर्गत बलिया पुलिस अधीक्षक एस आनंद के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत रसड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।रसड़ा थानांतर्गत सिधागरघाट से पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वांछित आरोपियों में अशोक साहनी पुत्र मुन्ना साहनी ग्राम मुस्तफाबाद, रमेश उर्फ रूपेश राजभर पुत्र केशव राजभर ग्राम सिलहटा तथा मुख्तार राजभर पुत्र चंद्रिका राजभर ग्राम सिलहटा से हैं। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह, औरुपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ने तीनों आरोपियों को सिधागरघाट के समीप से गुरुवार को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। तीनों वांछित आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
संबंधित अभियोग-
मु0अ0सं0-448/2023 धारा 366/370(2) भादवि. व 3/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम जनपद बलिया ।
अभियुक्तगण का नाम पता-
1.अशोक साहनी पुत्र मुन्ना साहनी ग्राम मुस्तफाबाद थाना रसडा जनपद बलिया उम्र करीब 34 वर्ष
2. रमेश उर्फ रुपेश राजभर पुत्र केशव राजभर ग्राम सिलहटा थाना रसडा जनपद बलिया उम्र करीब 31 वर्ष
3.मुख्तार राजभर पुत्र चन्द्रिका राजभर ग्राम सभा सिलहटा थाना रसडा बलिया उम्र करीब 38 वर्ष ।
गिरफ्तारी की स्थान/ दिनांक /समय-
1. सिधागर घाट रसड़ा से दिनांक 21.09.2023 समय सुबह 12.10 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री संदीप कुमार यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. हे.का.तरूण कुमार वर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. का. नागेन्द्र कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया
4. का.कुलदीप कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
Published on:
22 Sept 2023 06:46 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
