
डिप्टी CM बृजेश पाठक
निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने बलिया पहुंचे प्रदेश के डिप्टी CM बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बजरंगबली को बैन करने वाली पार्टी को दुनिया कभी माफ नहीं करेगी। जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।
वहीं, कुछ लोगों की सरकार होती है तो वह प्रदेश में जमीनों पर अवैध कब्जा करने लगते है। आज योगी-मोदी जी की सरकार में माफिया गरीबों को परेशान करने की हिम्मत भी नहीं कर सकते है। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और देवरिया से विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने भी जुबानी तीर चलाए।
कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था राम जन्म का कोई प्रमाण नहीं
डिप्टी CM बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान बजरंगबली को बैन करने वाली पार्टी को दुनिया कभी माफ नहीं करेगी। जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। ये वहीं कांग्रेस के लोग है जिन्होंने कोर्ट में कहा था कि भगवान राम के जन्म का कोई प्रमाण नहीं है। जनता इन सब बातों को भूली नहीं है। हमारी सरकार के दौरान अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है।
हमारी सरकार में भ्रष्टाचार का कोई केस नहीं
डिप्टी CM ने लोगों से बात करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। पुलवामा अटैक में नरेंद्र मोदी ने सेना को छूट दी। जवानों ने पाकिस्तानियों के सैकड़ो कैम्प उजाड़ दिए। हमारा अभिनंदन जहाज सहित पाकिस्तान में गिर गया था। लोगों ने कहा कि वो मारा जाएगा। नरेंद्र मोदी के कारण अभिनन्दन सम्मान वापस लौटे। सूडान में गृह युद्ध चल रहा है, प्रधानमंत्री के कारण भारतीयों से भरी जहाजें आ रही हैं। देश में पंडित दीनदयाल का सपना साकार हो रहा है।
CM योगी प्रदेश को हॉलीवुड की फिल्म दिखा रहे
इस दौरान देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी सपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देवरिया में समाजवादी पार्टी को लोग लठैत पार्टी कहते है। क्योंकि जहां कमजोर गरीब दिखा लाठी के बल पर उसकी जमीन कब्जा कर लेते हैं। बहुत लोग सिनेमा देखना छोड़ दिए क्योंकि 2017 के बाद बॉलीवुड सिनेमा दिखा। अब 2022 के बाद हॉलीवुड की फ़िल्म योगी आदित्यनाथ दिखा रहे है। प्रदेश में आज बड़े माफियाओं में शुमार अतीक व अशरफ को मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार ने किया है।
पूर्व मंत्री का जेल जाना तय: दयाशंकर सिंह
वहीं, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया नगर पालिका में 1995 के बाद कमल का फूल खिलने जा रहा है। पहले यहां विकास की धारा रोकने का षड्यंत्र किया जाता था। नगर में चार प्रत्याशियों को गुरू घंटाल लड़ा रहे हैं। बहुरूपियों के बहकावे में नहीं आना है। अभी मैं जय मिश्रा हत्याकांड की फाइल खुलाऊंगा। बलिया में मुख्तार अंसारी को कौन बुलाता था, व्यापारियों के यहां मुख्तार का फोन किसके कहने पर जाता था। पूर्व मंत्री के एक-एक घोटाले की फाइल खुलेगी, जेल जाना तय है।
Published on:
07 May 2023 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
