4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: बलिया में घाघरा नदी ने कटान किया तेज तो वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ाई

बलिया जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे तटीय क्षेत्र के लोग परेशान हैं वहीं घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है जिससे कटान काफी तेज हो रहा है तो दियारा क्षेत्र के लोग प्रशासन से कटान रोकने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं|

2 min read
Google source verification
nadi.jpg

घाघरा नदी का कटान

बलिया: जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे तटीय क्षेत्र के लोग परेशान हैं वहीं घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है जिससे कटान काफी तेज हो रहा है तो दियारा क्षेत्र के लोग प्रशासन से कटान रोकने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं|

गंगा नदी के जलस्तर में बढोत्तरी का क्रम अनवरत जारी है। उत्तर प्रदेश में दक्षिण व पश्चिमी मानसून की अति सक्रियता के कारण पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान हुई व्यापक वर्षा के चलते प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। जिले में गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से ऊपर चढ़ रहा है, जबकि गाजीपुर व वाराणसी तीन-तीन तथा प्रयागराज में चार सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ाव होने से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है।
नदी में बढ़ाव से सोनारटोला से लगायत नौरंगा के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं सुघर छपरा, दुबेछपरा, गोपालपुर व उदई छपरा ग्रामीणों को कटानरोधी कार्य पूरा नहीं होने से अपना आशियाना खोने का भय सताने लगा है। बालिका विद्यालय दुबे छपरा, शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्रा.वि गोपालपुर व प्रा.वि उदईछ्परा प्रा.वि सुघर छ्परा इस बार गंगा के निशाने पर हैं।

घाघरा नदी ने कटान किया तेज

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर घटने लगा है। जलस्तर घटने के साथ ही सहबदिया में नदी ने कटान तेज कर दी है। जलस्तर में विगत 24 घंटे में 20 सेमी का घटाव दर्ज किया गया है। जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अभी बाढ़ तो नहीं आई है। लेकिन जलस्तर में बढ़ाव और घटाव का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बीच नदी ने सहबदिया में कटान शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से बाढ़ निपटने की सारी तैयारियाें को पूरा कर लेने का दावा किया जा रहा है। तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए बुधवार को चक्की हाजीपुर गांव में राहत चौपाल लगाई जा रही है। प्रशासन की ओर से महुला-गढ़वल बांध पर कुल 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। जिसमें उल्टहवा, शिवपुर, कुड़ही ,सहदेव गंज, हैदराबाद, इस्माइलपुर, जमुआ री, हाजीपुर, गागेपुर, दाम महुला, बाढ़ चौकियां शामिल हैं। सीएचसी हरैया के संजय वर्मा ने बताया कि बाढ़ चौकी हैदराबाद ,इस्माइलपुर, जमुवारी ,हाजीपुर, गागेपुर पर दवाओं की व्यवस्था कर दी गई है। उधर, 24 घंटे में 20 सेमी जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेकिन नदी ने कटान शुरू कर दिया है जो चिंता

Story Loader